sundarkand

15 साल तक गुफ़ा में क़ैद रखकर करता रहा बलात्कार

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (12:32 IST)
इंडोनेशिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति के 15 साल तक एक युवती को गुफ़ा में क़ैद रखकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में जिस शख्स को गिरफ़्तार किया है उसकी उम्र 83 साल है। कहा जा रहा है कि 15 साल पहले जब उसने युवती को अगवा किया था तब लड़की महज 13 साल की थी।
 
 
इस बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद में एक युवक की आत्मा का प्रवेश होने का दावा करते हुए तकरीबन 15 सालों तक लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस के मुताबिक महिला को रविवार को मध्य सुलावेसी प्रांत के गालुम्पांग इलाके से बचाया गया है। इस महिला को एक गुफ़ा में रखा गया था। पुलिस ने गुफ़ा की जो तस्वीरें दिखाई हैं, उसमें गुफ़ा के अंदर कुछ फर्नीचर दिखाई दे रहा है और ये गुफ़ा अभियुक्त के घर के पास है।
 
 
जिन का नाम लेकर डराता था
तोलितोली पुलिस के प्रमुख एम इक़बाल अलकुदुसी ने बताया कि अभियुक्त तब से युवती का रेप कर रहा है, जब वो महज 13 साल की थी। रात के वक्त महिला को वह अपने घर ले आता था, लेकिन दिन के वक्त उसे गुफ़ा नुमा क़ैदखाने में रखा जाता था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने 15 साल पहले लड़की को उसके बॉयफ्रेंड की तस्वीर दिखाई और झांसा दिया कि लड़के की आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर गई है।
 
जकार्ता पोस्ट ने एक स्थानीय व्यक्ति सुजेंग के हवाले से कहा है, "ऐसा लगता है कि पीड़िता का ब्रेनवॉश किया गया। पीड़िता वहाँ से भाग न सके और किसी और से मिल न सके, इसके लिए उसे लगातार डराया गया कि एक जिन उस पर लगातार नज़र रख रहा है।"
 
 
पुलिस प्रमुख ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि पीड़िता ने बताया कि साल 2003 से ही 'जिन अमरीन' उसके साथ यौन संबंध बना रहा था।
 
 
पुलिस का कहना है कि उन्हें अगवा हुई युवती के बारे में तब पता चला जब पीड़िता की बहन ने पड़ोसियों को जानकारी दी कि वो आस-पास ही कहीं हैं। पीड़िता की बहन की शादी अभियुक्त के बेटे से हुई थी और अभियुक्त ने पीड़िता के घर वालों से झूठ कहा था कि पीड़िता काम करने के लिए जकार्ता चली गई है। अभियुक्त के ख़िलाफ़ बाल सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप साबित होने पर अभियुक्त को 15 साल की सजा हो सकती है।
 
 

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख