sundarkand

पाकिस्तानी पीएम इमरान ख़ान ने क्या सऊदी किंग का अपमान किया

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (15:43 IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सोशल मीडिया पर ख़ूब आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि मक्का में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के सम्मेलन में सऊदी अरब के किंग से मुलाक़ात के दौरान इमरान ख़ान ने उनका अनादर किया।
 
 
इमरान ख़ान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रेड कार्पेट पर चलते हुए सऊदी अरब के बादशाह सलमान तक पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाने के बाद कुछ बात करते हैं। हालांकि जो वीडियो फुटेज सामने आया है उसमें पाकिस्तानी पीएम किंग से सीधे बात न कर ट्रांसलेटर से बात कर रहे हैं।
 
इमरान ख़ान हाथ तो किंग सलमान से मिला रहे हैं लेकिन बात ट्रांसलेटर से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में इमरान ख़ान किंग सलमान की तरफ़ देख भी नहीं रहे हैं। यहां तक कि इमरान ख़ान ने किंग सलमान को प्रतिक्रिया में कुछ कहने का भी वक़्त नहीं दिया और वहां से अचानक निकल गए।
<

Ho, ho, ho!... Things are different that it usually appears in politics :-))
Apparently, Saudis protested Mr. İmran Khan's behavior towards their king at highest level! pic.twitter.com/xlMfyHZS1z

— Vehbi Baysan (Ph.D.) (@vbaysan) June 3, 2019 >
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इमरान ख़ान ने किंग सलमान का अनादर किया है और उन्हें राजनयिक शिष्टाचार भी नहीं पता है। कई लोग तो सलाह दे रहे हैं कि पाकिस्तान के नेताओं को राजनयिक व्यवहार सीखने की ज़रूरत है।
 
 
लंदन की महिलावादी एक्टिविस्ट शमा जुनेजो ने ट्विटर पर लिखा है, ''इस व्यक्ति को कोई डिप्लोमैसी के सिद्धांतों का थोड़ा भी ज्ञान दे। सुनने में आया है कि सऊदी किंग ने इमरान ख़ान के साथ बैठक रद्द कर दी है क्योंकि वो ख़ान के ऊटपटांग व्यवहार से नाराज़ हैं। मैं उम्मीद करती हूं यह एक अफ़वाह हो क्योंकि हमें सऊदी से अभी बहुत कुछ मांगना है।''
 
 
नायला इनायत ने लिखा है, ''यह अपमान से भी आगे का मामला है। पीएम इमरान ख़ान आए और किंग सलमान से कुछ कहा। उनकी बातों को अनुवादक किंग सलमान तक पहुंचाता और किंग कुछ जवाब देते तभी अचानक इमरान ख़ान वहां से निकल गए। इमरान ख़ान को राजनयिक शिष्टाचार सीखने की ज़रूरत है।''
 
ट्विटर पर दावा किया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी थी लेकिन किंग सलमान ने इमरान ख़ान के कथित अपमानजनक व्यवहार से ख़फ़ा होकर रद्द कर दी। मक्का में ओआईसी के 14वें सत्र का आयोजन किया गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख