biodatamaker

पत्रकारिता के वेबिनार- the BBC Way

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (12:42 IST)
इस अभूतपूर्व साल के दौरान बीबीसी की भारतीय भाषाओं की सेवाओं ने कई वेबिनारों के जरिये देश में आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े समुदायों से ताल्लुक रखने वाले पत्रकारिता और जनसंचार (mass communication) के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए रखा। 
 
‘जर्नलिज्म- द बीबीसी वे’ (‘Journalism - the BBC Way’) नाम से आयोजित इन वेबिनारों का मकसद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को बीबीसी की पत्रकारिता के मानकों से परिचय कराना रहा है। इसके तहत हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलुगु और तमिल में उन्हें निष्पक्षता, सटीकता और तथ्यपरकता के उन मानकों के बारे में बताना है, जिन पर खुद बीबीसी की पत्रकारिता टिकी है। 
 
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भारतीय भाषाओं की बीबीसी प्रमुख रूपा झा ने कहा, “ पत्रकारों के तौर पर हमें हमेशा तर्कों को परखते रहना चाहिए। सर्वसम्मति पर सवाल करना चाहिए। पत्रकारों को निरंतर पर्याप्त निष्पक्षता से काम करने की ताकत से लैस होना चाहिए। इस महामारी के दौरान हमने देश के आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े समुदाय से आने वाले पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को इसके सबसे अहम पहलू के बारे में प्रशिक्षित किया और वह है – निष्पक्षता।”
 
यह कार्यक्रम पिछले दो साल से चल रहा है। इसके तहत हमने देश भर के पत्रकारिता के ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राओं का चयन किया। इन्हें बीबीसी के दिल्ली ब्यूरो के वरिष्ठ पत्रकारों और प्रोडक्शन टीम ने प्रशिक्षित किया। इन प्रशिक्षुओं को बीबीसी की भारतीय भाषाओं के टीवी, रेडियो, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का मौका दिया गया।
 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके कुछ प्रशिक्षुओं ने कहा कि उन्होंने अब तक जो सीखा उसमें इसने काफी वैल्यू एडिशन किया।  
 
अनन्या दास 2018-19 के ट्रेनिंग प्रोग्राम की प्रशिक्षु थीं। अब  वह पूर्णकालिक तौर पर बीबीसी मॉनिटरिंग में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम ने मुझे एक ऐसी दुनिया का हिस्सा बनने का मौका दिया जो जटिलताओं, अवसरों और विचारों से भरी हुई है। इसमें जूझने के लिए नई चुनौतियां हैं”। इसने तालमेल बिठाने की मेरी क्षमताओं और अनुशासन को धार दी ताकि मैं एक डायनेमिक माहौल में एक साथ कई काम कर सकूं। मुझे वह सबक याद है कि सुनना भी सुने जाने जितना ही अहम है। एक व्यक्ति और एक पेशेवर दोनों रूप में मुझे ऐसे सबकों का फायदा मिला।”
 
बीबीसी मराठी सेवा में योगदान दे रहे कैलाश पिंपलकर ने कहा, “  बीबीसी मेरे लिए एक परिवार की तरह है। यहां हर किसी से एक जैसा व्यवहार होता है। हर कोई एक समान प्लेटफॉर्म पर काम करता है। मैं ग्रामीण पृष्ठभूमि का हूं । मैंने कभी नहीं सोचा था कि बीबीसी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन में काम करूंगा। बीबीसी पत्रकारिता का आदर्श उदाहरण है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे बीबीसी में काम करने का मौका मिला। बीबीसी की ट्रेनिंग स्कीम ने मेरी पत्रकारिता और सोशल मीडिया के कौशल को और निखारा। यह कौशल जिंदगी भर मेरी मदद करेगा। ”
 
2019-20 में चलाई गई ट्रेनिंग स्कीम में शामिल रहे चितवन विनायक अब एक नामी मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उनक कहना है, “ बीबीसी के ट्रेनिंग प्रोग्राम ने उनके ज्ञान के स्तर को काफी ऊंचा उठा दिया क्योंकि यह पत्रकारिता में आपको हर कौशल से लैस करता है। यह आपको संपूर्ण ट्रेनिंग देता है। बेहतरीन पेशेवरों की ओर से सीखने की वजह से मैं पत्रकारिता  की आचारसंहिता जैसे विषय पर महारत हासिल कर सका। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर जोर था। इसने मेरे कौशल को और मांज दिया। बीबीसी ने ही बताया कि अपनी स्टोरी को किस तरह और चमकाया जाए। साथ ही यहां मैंने यह भी सीखा कि वीडियो बना कर इसे पेश कैसे किया जाए। बीबीसी से मैंने जो सीखा उसी की बदौलत मैंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में काम करने का मौका पाया”

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

अगला लेख