सम्बंधित जानकारी
- वेस्टइंडीज श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के सभी क्रिकेटर Covid-19 जांच में निगेटिव
- कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़ने से पहले आर्चर का दूसरा Covid परीक्षण होना बाकी
- पाकिस्तान के 7 और क्रिकेटर Coronavirus की चपेट में
- पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने से भी दौरा रद्द नहीं करेंगे एशले जाइल्स
निचले स्तर पर क्रिकेट शुरू नहीं हुआ तो अगले स्टोक्स या रूट से वंचित हो सकता है इंग्लैंड : मार्क वुड
लंदन। विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि अगर निचले स्तर पर जल्द से जल्द क्रिकेट की शुरुआत नहीं हुई तो इंग्लैंड भविष्य के बेन स्टोक्स या जो रूट की सेवाओं से वंचित हो सकता है। वुड ने कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि इस देश में अधिकतर लोग निचले स्तर पर क्रिकेट की शुरुआत को पसंद करेंगे।
बीबीसी स्पोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हम इस खेल से जुड़ने वाले अगले बेन स्टोक्स, अगले जो रूट, अगले सुपरस्टार से वंचित नहीं होना चाहते हैं।
कोविड-19 महामारी ने क्रिकेट को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मार्च से इंग्लैंड में क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हैं और देश में लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने के बावजूद निचले स्तर पर क्रिकेट शुरू होने की संभावना नहीं है। (भाषा)
