dharma sangrah
✕

Ayodhya : इकबाल अंसारी को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

अंसारी भव्य समारोह में होंगे शामिल

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (23:41 IST)
  • अंसारी ने कहा, यह राम की नगरी अयोध्या है
  • अयोध्या में हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारा
  • मोदी ने 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया था
Iqbal Ansari got invitation : राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद (Ram Janmabhoomi-Babri Masjid) विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला (Ram Lalla) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला। अंसारी ने कहा कि वे भव्य समारोह में शामिल होंगे।
 
अंसारी ने कहा कि यह अयोध्या नगरी है, यह धर्म की नगरी है, यहां हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के देवी-देवता विराजमान हैं। अयोध्या के हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारा और एकता है और कोई असहजता नहीं है। चाहे वे मंदिर हो, मस्जिद हो या गुरुद्वारा, कोई भेदभाव नहीं है। अयोध्या आने वालों के मन में समरसता का भाव है।
 
उनकी बेटी शमा परवीन ने बताया कि आमंत्रण पत्र रामपथ के नजदीक कोटिया पंजीटोला स्थित आवास पर उनके पिता को दिया गया। सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। वहीं देश और विदेश से आमंत्रित अतिथियों की संख्या करीब 7 हजार है।
 
इकबाल अंसारी ने 31 दिसंबर को को अपने आवास पर दिए साक्षात्कार में कहा था कि मुस्लिम समुदाय 2019 में राम मंदिर पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हमें 'सबका साथ, सबका विकास' का व्यवहार में देखने मिल रहा है...मैं उन्हें अयोध्या के 'विकास' के लिए बधाई दूंगा।
 
आमंत्रण पर उनका नाम हिन्दी में लिखा : आमंत्रण पर उनका नाम हिन्दी में लिखा है - 'श्री इकबाल अंसारी जी, अयोध्या (अवध प्रांत)'। यह आमंत्रण पत्र उन्हें मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधि ने दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि, हम पहले भी 'मठ-मंदिर' जाते रहे हैं, और आज भी जाते हैं... मुझे 'भूमिपूजन' समारोह में भी आमंत्रित किया गया था, और अब 'प्राण प्रतिष्ठा' होने जा रही है, और मुझे उस (समारोह) में आमंत्रित भी किया गया है। अंसारी ने कहा कि मैं कार्यक्रम में जाऊंगा।
 
मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को भूमिपूजन किया था : प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में मंदिर के लिए 'भूमिपूजन' किया था। 'प्राण प्रतिष्ठा' से एक महीने पहले उन्होंने 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो किया, पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और नए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
 
उन्होंने पहले कहा था कि यह हमारी परंपरा है। हम अपने शहर में आने वाले मेहमानों का स्वागत करते हैं। अंसारी के पिता हाशिम अंसारी अपने निधन तक अयोध्या मामले में मुख्य वादियों में से एक थे। उनकी मृत्यु 2016 में 94 साल की उम्र में हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद इकबाल अंसारी ने मुकदमा लड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख