Daily Horoscope

ऑपरेशन खत्म, नौसेना कमांडोज ने सभी भारतीयों को बचाया

सोमालिया तट के पास हुआ था जहाज एमवी लीला नोरफोक का अपहरण

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2024 (09:09 IST)
  • नौसेना ने सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला
  • अपहृत जहाज में सवार थे 15 भारतीय
  • बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था जहाज
Cargo ship Leela Norfolk hijack News : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के विशिष्ट समुद्री कमांडो ‘मार्कोस’ ने उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज के अपहरण के प्रयास पर कार्रवाई करते हुए हुए शुक्रवार को 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को बचा लिया। इस जहाज को 5-6 हथियारबंद लोगों ने अपहरण करने की कोशिश की थी।
 
नौसेना ने एमवी लीला नॉरफोक (MV Leela Norfolk) को अपहृत करने की कोशिश के बाद मदद के लिए एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और पी-8आई और लंबी दूरी के विमान और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन तैनात किए।
 
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि जहाज पर सवार 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्कोस कमांडो ने जहाज की जांच की और वहां अपहर्ताओं के नहीं होने की पुष्टि की। समुद्री डाकुओं ने वाणिज्यिक जहाज को अपहृत करने की कोशिश संभवतः भारतीय नौसेना के युद्धपोत के पहुंचने और गश्ती विमान की सख्त चेतावनी के बाद छोड़ दी।
 
मधवाल ने कहा कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, एमवी लीला नॉरफोक के आसपास है और यह जहाज में विद्युत उत्पादन और प्रणोदन को बहाल करने के अलावा अगले बंदरगाह तक पहुंचाने में सहायता कर रहा है।
इससे पहले दिन में, नौसेना ने अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई को वाणिज्यिक जहाज की मदद के लिए भेजा और युद्धपोत ने जहाज को अपराह्न सवा तीन बजे रोक लिया। नौसेना ने बताया कि उसने समुद्री गश्ती विमान पी8आई और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन की मदद से अपहृत जहाज पर नजर रखी।
 
मधवाल ने कहा कि मिशन में तैनात युद्धपोत पर मौजूद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो वाणिज्यिक जहाज पर पहुंचे और बचाव अभियान को अंजाम दिया। एमवी लीला नॉरफोक ने यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर एक संदेश भेजा जिसमें बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम को 5 से 6 अज्ञात सशस्त्र कर्मी जहाज पर सवार हो गए हैं।
 
इससे पहले नौसेना ने कहा था कि क्षेत्र की अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। नौसेना ने कहा कि घटनाक्रम पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसने समुद्री गश्त शुरू की और जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई का मार्ग परिवर्तित कर दिया। 

जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। ये 11 जनवरी को अपने गंतव्य पर पहुंचने वाला था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख