गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अयोध्या
  4. Digvijay tweet on Ayodhya verdict
Written By
Last Modified: रविवार, 10 नवंबर 2019 (12:33 IST)

बाबरी मस्जिद को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट, क्या दोषियों को सजा मिलेगी?

बाबरी मस्जिद को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट, क्या दोषियों को सजा मिलेगी? - Digvijay tweet on Ayodhya verdict
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आज बाबरी मस्जिद को लेकर किया गया ट्वीट चर्चाओं में आ गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने इसी के साथ एक सवाल भी पूछ लिया है।
 
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि राम जन्म भूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया। हम आभारी हैं। कांग्रेस ने हमेशा से यही कहा था हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित क़ानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिए। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं है।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'माननीय उच्चतम न्यायालय ने राम जन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं। 27 साल हो गए हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर 1992 को बड़ी संख्या में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिरा दिया था। इस मामले में कई नेताओं के खिलाफ ट्रायल भी चल रहा है, जिनमें बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य 13 का नाम शामिल है।
 
अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 1934 में मस्जिद को नुकसान पहुंचाना, 1949 में अपवित्र करना और 1992 में मस्जिद को गिराना कानून का उल्लंघन था। इसी पर अब दिग्विजय सिंह ने सवाल किया है।
 
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल’ के कारण भारी तबाही, PM मोदी ने ममता बनर्जी से की बात