Daily Horoscope
✕

75 साल पूरे होने पर piaggio ने लांच किए Vespa के 2 स्कूटर

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (17:21 IST)
Vespa ने ऑटो इंडस्ट्री में 75 साल पूरे किए हैं और इस खास मौके पर बाजार में 2 नए आकर्षक मॉडल लॉन्च किए गए हैं। पियाजियो वेस्पा (Piaggio Vespa) ने इस स्कूटर को डायमंड फिनिश के साथ बाजार में लांच किया है।
ALSO READ: BMW ने लांच की मेड इन इंडिया सेडान M340i xDrive, सिर्फ 4.4 सेकंड में 100 किमी रफ्तार, कीमत 63 लाख रुपए
Vespa के स्पेशल एडिशन स्कूटर के साथ कंपनी एक वेलकम किट दे रही है। इस वेलकम किट में आपको इस स्कूटर को खरीदने पर एक सिल्क स्कार्फ, एक विंटेज स्टील वेस्पा प्लेट और आठ पोस्टकार्ड दे रही हैं जिसमें वेस्पा के आठ दशकों की हिस्ट्री बताई गई हैं।
 
यह स्पेशल एडिशन वैरिएंटस Vespa GTS और Vespa Primavera स्कूटर के आए हैं। ये दोनों स्कूटर 125cc और 300cc वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इस सीरीज को 75th नाम दिया है। वेस्पा GTS और वेस्पा Primavera को कंपनी ने येल्लो मैटेलिक कलर में पेश किया है। स्कूटर में साइड पैनल पर आपको 75 नंबर लिखा दिखाई देगा।
 
piaggioने इस स्कूटर को डायमंड फिनिश के साथ इस वैरिएंट को ग्रे व्हील्स भी दिए हैं। वहीं इसकी सीट भी चमड़े से बनी हुई है। Vespa GTS और Vespa Primavera के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की तरह इस स्पेशल वैरिएंट में भी रियर व्यू मिरर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लगेज रैक दी गई है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

अगला लेख