Hanuman Chalisa
✕

ममता ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की

Updated: गुरुवार, 11 मार्च 2021 (17:09 IST)
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि ऐसा कुछ नहीं करें जिससे जनता को तकलीफ हो। अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में बनर्जी ने कहा कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हीलचेयर का इस्तेमाल करेंगी।

उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी के कैडर, समर्थकों ओर आम लोगों से अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें। यह सच है कि कल रात मैं बुरी तरह जख्मी हो गई और सिर एवं छाती में तेज दर्द हुआ। चिकित्सक मेरा इलाज कर रहे हैं।

बनर्जी ने कहा, मैं हर किसी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। मैं अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में लौटने की उम्मीद करती हूं। तृणमूल कांग्रेस ने एक मिनट से अधिक समय की वीडियो क्लिप जारी की जिसे एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में रिकॉर्ड किया गया, जहां बनर्जी का इलाज चल रहा हैं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वह घायल हो गई थीं।

मुख्यमंत्री को बुधवार को वापस कोलकाता लाया गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है। इससे पहले बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया साथ ही कार के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा जिससे वह जख्मी हो गईं।

उन्होंने कहा, मैं एक-दो दिनों में वापस लौटूंगी। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और सड़क जाम की, टायर जलाए और नारेबाजी की।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख