ramcharitmanas
✕

मारुति का बड़ा फैसला, अप्रैल 2020 से नहीं बिकेगी डीजल कारें

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (16:00 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक अप्रैल, 2020 से भारत में डीजल कारें नहीं बेचने का फैसला किया है।
 
एमएसआई के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि एक अप्रैल, 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे। वर्तमान में कंपनी डीजल वाहनों के कई मॉडल बेचती है। कंपनी द्वारा घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले वाहनों में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत की है।
 
घटा मारुति का लाभ : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में 4.6 प्रतिशत घटकर 1,795.6 करोड़ रुपए पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,882.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
 
बढ़ाए इन गाड़ियों के दाम : मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को बताया कि कीमत वृद्धि के बाद बलेनो आरएस की कीमत 8.88 लाख रुपए होगी। पहले इसकी कीमत 8.76 लाख रुपए थी। इसी प्रकार, डीजल श्रेणी की कारों की शोरूम में कीमत अब 6.73 लाख रुपए से 8.73 लाख रुपये के बीच होगी। पहले इसके दाम 6.61 लाख से 8.60 लाख रुपए के बीच थी। 
 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख