dharma sangrah
✕

Honda की कारें अगले महीने से होंगी महंगी

Updated: रविवार, 4 जुलाई 2021 (13:49 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन कंपनी होंडा की योजना अगले महीने से भारत में अपने समूचे वाहनों की श्रृंखला के दाम बढ़ाने की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस्पात और बहुमूल्य धातुओं जैसे आवश्यक जिंसों के दाम बढ़ने की वजह की उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

कंपनी भारतीय बाजार में सिटी और अमेज सहित विभिन्न मॉडल बेचती है। फिलहाल कंपनी यह तय कर रही है कि वह अपने ग्राहकों पर वाहन कीमतों में वृद्धि का कितना बोझ डालेगी।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन एवं बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, इस्पात, एल्युमीनियम और बहुमूल्य धातुओं जैसे कच्चे माल के दाम बढ़ गए हैं। कुछ जिंसों के दाम तो अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं। इससे हमारी उत्पादन की लागत प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अभी मूल्यवृद्धि के ब्योरे पर काम कर रही है। मूल्यवृद्धि अगस्त से की जाएगी।

गोयल ने कहा, हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए खरीद की लागत को कम रखने का है। अभी हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अतिरिक्त लागत का कितना बोझ खुद वहन करें और कितना ग्राहकों पर डालें। संशोधित कीमतें अगले महीने से लागू होंगी।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख