Hanuman Chalisa

कार चलाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां

सोमवार, 29 नवंबर 2021 (16:27 IST)
कार चलाते समय लोग कई तरह की गलतियां करते हैं। दिखने में ये गलतियां छोटी लगती हैं, लेकिन इससे न सिर्फ इंजन को नुकसान पहुंचता है बल्कि दुर्घटना का भय भी बना रहता है। आइए जानते हैं वे कौनसी हैं वे गलतियां-
 
1. लगातार क्लच पर पैर न रखें : मैनुअल कार में क्लच की आवश्यकता सिर्फ गियर बदलना हो तब होती है। कई लोग अपना पांव लगातार क्लच पर रखते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट खराब हो सकती है और इसे बार-बार आपको बदलवाना भी पड़ सकता है। आवश्यकता पड़ने पर ही क्लच पर पैर रखें।
 
2. हैंडब्रेक का इस्तेमाल : कार में दिया गया हैंडब्रेक सिर्फ खड़ी कार को रोकने के लिए नहीं होता। विपरीत परिस्थितियों में इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। कई बार पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय हमें ढालान से गुजरना होता है ऊपर चढ़ते या नीचे आते समय भी हैंडब्रेक का प्रयोग करना चाहिए। बार-बार हैंडब्रेक लगाने से बचना चाहिए। 
 
3. आरपीएम पर नजर : ऑटोमैटिक कार अपने आप स्पीड के हिसाब से गियर बदल लेती हैं। मैनुअल कारों में यह काम हमें खुद करना होता है। हमें किस स्पीड पर गियर बदलना है, यह RPM मीटर के जरिए पता लगता है। 1500 से 2000 RPM आपकी गाड़ी के इंजन और माइलेज दोनों के लिए बेहतर रहता है। 
 
4. हाथों को आराम देने के लिए नहीं है गियर लिवर : कई लोगों को ड्राइव करते समय एक हाथ स्टियरिंग और दूसरा हाथ गियर लिवर पर रखने की आदत होती है। गियर शिफ्ट करने के बाद हमेशा हाथ को लिवर से हटा लें। गियर लिवर पर हाथ रखने से गियर बॉक्स डैमेज भी हो सकता है। बेहतर होगा आप दोनों हाथों को स्टियरिंग पर रखें।
 
5. गियर में न रखें गाड़ी : लोग सिग्नल पर गाड़ी को बंद नहीं करते हैं। कार को गियर में रखते हैं। ज्यादा देर खड़ी गाड़ी में क्लच का इस्तेमाल करने से इंजन और क्लच दोनों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। सबसे आवश्यक बात ऐसे में हरी लाइट में होने से पहले क्लच से पैर स्लिप हो जाए तो गाड़ी आगे बढ़ जाएगी और दुघर्टना भी हो सकती है। जब रेड लाइट हो इंजन बंद कर देना चाहिए। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा

अगला लेख