Daily Horoscope
✕

9 रंगों में लांच होगा Maruti Suzuki Ignis का नया अवतार, मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (17:11 IST)
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की इग्निस (Ignis) शानदार क्वालिटी और बढ़िया परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। इस कार को कंपनी वर्ष 2017 में लॉन्च किया था।
 
कार का रेट्रो स्टाइल युवाओं में काफी लोकप्रिय है, जबकि काफी ऐसे लोग भी हैं जो इग्निस की जगह कंपनी की बलेनो को चुनते हैं। यही कारण है कि कार बिक्री के मामले में बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर सकी।
 
अब मारुति सुजुकी इस कार को नए स्टाइल में लेकर आ रही है। खबरों के कंपनी इग्निस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है और यह वर्ष 2020 के मिड में आ सकता है।

मारुति इग्निस की टक्कर फोर्ड फ्री स्टाइल और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी जैसी कारों से मानी जाती है। इग्निस को 4 ट्रिम और 9 कलर विकल्पों के साथ लांच किया जा सकता है।
 
टेस्टिंग के दौरान कार की कुछ फोटो लीक भी हो चुकी हैं जहां इसके स्टाइलिंग के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं।
 
जो तस्वीरें सामने आई हैं वे इग्निस फेसलिफ्ट के इंटरनेशनल मॉडल की बताई जा रही हैं। कार विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में लॉन्च होने वाले इग्निस फेसलिफ्ट के डिजाइन में भी ऐसा ही स्टाइल देखने को मिल सकता है।
नई इग्निस में BS6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प के साथ होगा। यह इंजन मौजूदा स्विफ्ट और बलेनो को पावर देता है।
 
अगर कीमत की बात करें तो नए मॉडल की कीमत पुराने मॉडल से ज्यादा हो सकती है। लीक हुई तस्वीरों मुताबिक कार की डिजाइन में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में इस बार नई फ्रंट ग्रिल मिलेगी।
 
इसके अतिरिक्त इसमें बंपर (आगे-पीछे) और दोनों बंपर के साथ स्किड प्लेट्स भी देखने को मिलेगीं। इसके साइड लुक और बाकी स्टाइलिंग में मौजूदा मॉडल की झलक देखने को मिलेगी।

फेसलिफ्ट इग्निस के इंटीरियर की तस्वीरें फिलहाल सामने नहीं आई हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इसका केबिन पुराने मॉडल की तरह ही होगा। (Photo courtesy: Twitter)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख