शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

Weekly Rashifal | राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
साप्ताहिक राशिफल 2020

मेष-
 
पूरे हफ्ते उन चीजों को करने की कोशिश करें जिससे आपको शांति और और सुकून महसूस होता हो। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा है, कोई बड़ी डील हासिल करने में कामयाब होंगे। रोमांस के लिए समय अच्छा रहेगा, प्रेमी या प्रेमिका से मिलना चाहते हो तो चीजें प्लान करके चलना आपके लिए बेहतर साबित होगा। 
 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- कॉफी
 
वृषभ- 
 
करियर के लिए समय अच्छा है, किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए तरक्की मिल सकती है, सैलरी बढ़ने के योग भी हैं। आपके द्वारा हाल ही में हासिल की गई उपयोगिता समय और पैसे दोनों की बचत वाली साबित होगी। 
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- टरक्वॉइश
 
मिथुन-
 
करियर के लिए समय अच्छा है, कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या का व्यवहारिक समाधान आसानी से निकालकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिदंवदियों को हराकर तरक्की पाने में कामयाब होंगे। किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मर्जेंटा
 
कर्क-
 
किसी अच्छे काम के लिए दिए गए दान से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम को पूरा करने में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी अच्छा महससू करेंगे। करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है, सांइटिफिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिल सकता है। 
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
 
सिंह-
 
परिवार के साथ कहीं घूमने जाना काफी मजेदार साबित होगा। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की एकाग्रता काफी मजबूत और आपकी लय इस समय काफी अच्छी है, इस समय का लाभ उठाते हुए एकाग्र होकर जमकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। 
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- आसमानी
 
कन्या-
 
घर परिवार पर अच्छा माहौल रहेगा, लंबे समय से बीमार चल रहे परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी व्यक्ति को आप काफी नापसंद करते हैं, लेकिन उसके चलते तनाव और गुस्से में आना आपके लिए ही नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसीलिए शांत रहने की कोशिश करें। तनाव के चलते नींद ना आने की समस्या हो सकती है। 
 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सी ग्रीन
 
तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, किसी सीनियर के खराब मूड के चलते उसके गुस्से का सामना करना पड़ेगा। चीजों को देर से करने से बचें वरना समस्या सकती है। आप किसी चीज को छुपा रहे है, लेकिन सच को ज्यादा दिन तक छुपाया नहीं जा सकता, आज नहीं तो कल ये सबके सामने आ ही जाएगा।  
 
शुभ अंक-  3
शुभ रंग- केसरिया
 
वृश्चिक-
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा, तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं, किसी खास प्रोफेशन से जुड़े लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। आपको प्लानिंग करना बहुत अच्छे से आता है, यहीं प्लानिंग आगे चलकर आपको कामयाबी दिलाएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। 
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
 
धनु- 
 
आर्थिक रूप से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, बिना सोच-समझकर किए गए किसी निवेश के कारण नुकसान हो सकता है। घर परिवार पर माहौल गरम हो सकता है, माता-पिता को अपनी बात समझाना मुश्किल हो सकता है। झगड़े के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी जूनियर के कारण समस्या हो सकती है। 
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का लाल
 
मकर-
 
पूरा सप्ताह काफी जोश भरा रहेगा। मौसम को एंजॉय करने के लिए ड्राइविंग पर जा सकते हैं। माता-पिता का मूड अच्छा रहने के कारण घर पर खुशी का माहौल रहेगा, नए-नए आइडिया आपके दिमाग में आ सकते हैं। बजत करना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे खरीददारी करने की अपनी आदत को बदलें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- ऑलिव ग्रीन
 
कुंभ-
 
करियर के लिए सप्ताह लाभ दिलाने वाला रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर शत्रुओं को आसानी से परास्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लोन लेने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। किसी नई फ्रेचांइजी को लेने की सोच सकते हैं। 
 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- मर्जेंटा
 
मीन-
 
किसी के साथ पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, हालांकि ये फायदा का सौदा है लेकिन कोई भी साझेदारी करने से पहले चीजों को अच्छे से परखना आपके लिए हितकर साबित होगा। मीडिया से जुडे लोगों के यात्रा के योग बन रहे हैं, किसी असाइनमेंट पर विदेश जाना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक- 6 
ये भी पढ़ें
कृष्ण चतुर्थी को हुआ है जन्म तो करें ये उपाय, होगा बहुत फायदा