शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 4th to 11th February

4 से 11 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

4 से 11 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 4th to 11th February
* जानिए बारह राशियां और सप्ताह का भविष्यफल
 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
सामाजिक स्तर पर व्यस्त रहेंगे, करीबी लोगों के साथ वक्त बिता सकते हैं। आप जॉब बदलने के लिए आतुर हैं लेकिन मिल रहे विकल्प से संतुष्ट हो पाने की संभावना नजर नहीं आ रही। निवेश के कई विकल्प आपके सामने हो जाने से कन्फ्यूज रहेंगे लेकिन अंतत: सही निवेश चुनने में सफलता मिलेगी। जरूरी नहीं है कि जिसे आप प्यार करते हैं वो भी आपसे करे, धैर्य रखें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कुछ अच्छे अवसर आपको मिलने वाले हैं लेकिन उसके लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। व्यापार के लिए साझेदारी का ऑफर मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन में प्रेम को जीवंत करने की जरूरत महसूस हो सकती है। तन्हा लोगों के जीवन में कोई आने वाला है, रोमांस की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई करने वाले लोग पहले से अधिक एकाग्रता महसूस करेंगे। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
प्रेमी का व्यवहार आपके प्यार के एहसास को और मीठा कर सकता है। खरीद-‍बिक्री का कारोबार करने वाले लोगों को बारगेनिंग से फायदा हो सकता है। रिस्की निवेश में फंसने से बच सकते हैं। मानसिक शांति पाने में सफल रहने की उम्मीद है। फिटनेस के लिए लाइफस्टाइल बदलने के साथ-साथ व्यायाम का सहारा भी ले सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक साबित होने वाला है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
व्यापारिक स्तर पर पेशेवर लोगों से मिली सलाह कारगर साबित होने वाली है। घरेलू स्तर पर होने वाली फिजूलखर्ची में पाबंदी लगा सकते हैं। इंगेज्ड जोड़े जल्द ही शादी का निर्णय लेने वाले हैं। आप क्या करते हैं और क्या बोलते हैं, इसे लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी का मूड खराब रहने की आशंका है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
युवा कलाकार रोमांचक समय बिता सकते हैं। बैंक-बैलेंस अच्छा रहने के कारण कुछ बड़ा प्लान किए जाने की संभावना है। जो लोग किसी खास नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं उन्हें और फोकस्ड होने की जरूरत है। नए बदलाव के कारण कुछ सेंट्रल एम्प्लायी तनाव महसूस कर सकते हैं। लवर को प्रभावित करने का मौका मिलने वाला है। बाहरी एक्टिविटी में हिस्सा लेना सेहत पर भारी पड़ने वाला है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आपसे अच्छा संबंध रखने के बावजूद कोई सहकर्मी आपकी मदद करने से इंकार कर सकता है। संपत्ति संबंधी कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। यदि आप सतर्क नहीं रहेंगे तो आपके पढ़ाई के स्तर में कमी आ सकती है। अपने इंस्टीट्यूशन को नजरअंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है, सचेत रहें। सड़क यात्रा के समय सावधान रहें। रोमांस आपका तनाव कम करने में मददगार साबित होगा। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
मीडिया से जुड़े लोगों को थका देने वाले शेड्यूल का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को ट्यूशन देकर आप धीरे-धीरे पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। घरेलू मामले में सहयोग करने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। जो लोग अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं उन्हें सही बॉयर मिल जाने की संभावना है। परिवार में कोई सुखद समाचार आपका इंतजार कर रहा है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
परिवार के साथ रोमांचक समय बिताने का मौका मिलने वाला है। पुराने संबंध को फिर से जिंदा करने के लिए सामाजिक स्तर पर सक्रिय हो सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से कोई प्रभावित होने वाला है। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना है। अच्छे स्वास्थ्य के कारण सकारात्मक महसूस करेंगे। पेशेवर या शिक्षा के क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने में परेशानी हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आपकी मेहनत कार्यस्थल पर आपकी स्थिति को मजबूत करने में सफल होगा। आपके व्यवहार से बॉस प्रभावित हो सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। प्यार आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाला है, संभलकर आगे कदम बढ़ाना सही रहेगा। आपके उत्साही रवैये से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने वाला है, अपनी पूरी क्षमता से काम करने का प्रयास करेंगे। परिवार के नौजवान को आपके प्यार की जरूरत है, उस पर ध्यान दे सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आपको अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाने की जरूरत है। प्रेमी आपके अटेंशन की अपेक्षा रख सकता है। आपने जिसकी कभी मदद की थी, वो भी आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
यदि आप किसी महत्वपूर्ण एक्जाम या कॉम्पिटिशन के लिए जा रहे हैं तो आपको तैयारी के साथ-साथ नर्वसनेस से भी बचना होगा। पेशेवर स्तर पर सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है। परिवार में किसी बात के लिए जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। आपका कोई बड़ा ख्वाब पूरा होने के संकेत हैं। किसी नए अवसर की तलाश में दूसरे शहर का रुख कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
 
मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
परिवार में रखा गया गेट टुगेदर बहुत ही रोमांचक साबित होने वाला है। सबसे मिलने का मौका मिलने वाला है। जीवन के उलझे सिरों को सुलझाने में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। जो लोग अपनी प्रॉपर्टी बेचने जा रहे हैं उन्हें अपेक्षित रिटर्न मिल जाने के संकेत हैं। छात्रों को किसी बड़े कॉम्पिटिशन में पार्टिशिपेट करने का मौका मिल सकता है। रोमांटिक स्तर पर कोई भी वादा करने से बचें, निभाना मुश्किल होगा। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
 
ये भी पढ़ें
भगवान शिव के 9 प्रतीक : प्रभाव, महत्व, और रहस्य