गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 31 January to 6 February 2022

Weekly Horoscope : इस सप्ताह किसको मिलेगा भाग्य का साथ, किसके बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपने सितारे

Weekly Horoscope : इस सप्ताह किसको मिलेगा भाग्य का साथ, किसके बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपने सितारे - Weekly Horoscope 31 January to 6 February 2022
साप्ताहिक राशिफल : (31 जनवरी से 06 फरवरी 2022)
 
मेष
 
अपने कार्यस्थल के माहौल को खूबसूरत बना लेने से आपको वो शांति मिलेगी जिसे आप खो चुके थे। सेहत अच्छी रहने के कारण आपको सबकुछ खुशनुमा महसूस होगा। आप खुद को उस काम में व्यस्त रखेंगे, जो आपको पसंद है। समय से पहले अप्रैजल मिल जाने से शॉपिंग का जुनून चढ़ने वाला है। परिवार के लोग साथ में किसी ट्रिप पर चलने को कह सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की प्रबल संभावना बन रही है। गुजरे हुए प्यार को याद कर खुद को दुखी न करें। स्वयं के प्रति प्यार का एहसास करें और आगे बढ़ें, सही समय पर सही इंसान मिल जाएगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल

वृषभ
 
यदि आप सिंगल हैं तो जीवन में प्रेम आने की अपेक्षा रख सकते हैं। प्रेमी जोड़े या शादीशुदा जोड़े कई सारे प्लान बना सकते हैं। संभव है, कुछ सफल हो जाए। अपने जीवनसाथी के संग आर्थिक स्थिति का जिक्र करते रहना जरूरी होगा, वस्तुस्थिति की जानकारी देते रहना चाहिए। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का प्रयास करना चाहिए। अपने पार्टनर को कॉल करते रहें और एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं। रोमांटिक डेट पर जाते हुए अपने लकी कलर का ड्रेस पहनें, प्रभाव अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का पीला

मिथुन
 
आज पूरी दुनिया आपको अपने अनुकूल नजर आएगी। हालांकि अपनी दिनचर्या को पुन: चालू करना आपके लिए आसान नहीं होगा। डाइटिशियन से कंसल्ट कर सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का पालन कर सकते हैं। आर्थिक स्तर पर मिली सफलता से उत्साहित रहेंगे। ऑफिस के ज्यादा खर्च का भार भी आपका मूड खराब नहीं कर सकता। जीवन में रोमांस बनाए रखने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवन में जो कुछ मिला है, उसके लिए सबके प्रति कृतज्ञ रहें। स्वयं के प्रति किसी के आकर्षण को नोटिस करें, वो आपके इंतजार में है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

कर्क
 
परिवर्तन लाना आसान नहीं होता लेकिन इसके बिना जीवन में आगे बढ़ना संभव भी नहीं। जो लोग फ्रीलांस के रूप में घर से काम कर रहे थे, अब ऑफिस जाना शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी को अपने काम का क्रेडिट चुराने न दें। अपने काम के बदले तारीफ पाने का हक आपको ही है। किसी रिश्तेदार के आमंत्रण पर वहां जाना आपको बोरिंग लगने की संभावना है। पूर्व में किए गए निवेश से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। तनाव में चल रहे किसी दोस्त के लिए वक्त निकालना जरूरी होगा। किसी एनजीओ में काम करते हुए कोई खास इंसान मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

सिंह
 
नए निवेश की संभावनाओं पर विचार करते हुए आपको गहन जांच-पड़ताल करना पड़ सकती है। आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी का संभावना फिलहाल कम लग रही है। आपकी मेहनत और लगन देखकर परिवार के लोगों को सहानुभूति रहेगी। मानसिक शांति पाने के लिए पार्टनर से बात करना अच्छा रहेगा। वह आपका सहारा बन सकता है। अचानक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बनना भले ही थोड़ा परेशान करेगा लेकिन मानसिक स्तर पर बेहद सुकून मिलने वाला है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं हैं तो आपको बेहतर विकल्प की तलाश करनी चाहिए, समय अनुकूल है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : डार्क ब्राउन

कन्या
 
अति व्यायाम करना कभी सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता, अपनी बॉडी की सीमा और संकेतों का ध्यान रखें और खुद को आराम दें। पैसे का प्रवाह थोड़ा धीमा रहेगा। इस सप्ताह के बाद आमदनी का जरिया खुलेगा। किसी ऐसे इंसान से दूर रहने का प्रयास करेंगे, जो आपकी सीमा का अनादर करता है। एक अनौपचारिक सभा में परेशान करने वाले रिश्तेदार से निपटना पड़ सकता है, समझदारी से काम लेना चाहिए। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। शादीयोग्य लोग इस बंधन में बंध सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लैवेंडर

तुला
 
लेखन, थियेटर या आर्ट के जरिये आप अपने एहसास और सोच को बयां करने में सफल रहेंगे। कलाकारों के लिए यह सप्ताह कारगर रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों के दौरान काफी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। हालांकि अपनी कला को आर्थिक लाभ में बदल पाना संभव नहीं लग रहा है, सोच-समझकर इस पर खर्च करें। कुछ लोगों को पहली बार माता-पिता बनने का सुख मिलने वाला है। ट्रैवल के शौकीन लोग लंबी यात्रा पर निकलने के लिए तैयार रहें, जल्द ही प्लान बन सकता है। अपनी यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प इंसान से मिलने का अवसर मिलेगा, दोस्ती आगे बढ़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का हरा

वृश्चिक
 
हो सकता है जो आपके लिए कुछ करना चाह रहा, आप उसे गलत समझ रहे हैं। किसी और के पीछे भागने के बदले अपना रुतबा बढ़ाना चाहेंगे। पैतृक संपत्ति की दावेदारी को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। अंतत: अपना हक लेकर रहेंगे। अकेलेपन से उकताकर किसी ऐसे संबंध के लिए राजी होना सही नहीं जिसके साथ आप अच्छा महसूस नहीं करते। इससे बाद में समस्या हो सकती है। खाली समय में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाना रोमांचक रहेगा। आपसी रिश्ते में भी मजबूती आएगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

धनु
 
अपना फिटनेस टारगेट पूरा कर पाने के लिए खुद को बधाई दे सकते हैं। आपसे जुड़े लोग आपकी लगन और मेहनत की तारीफ कर सकते हैं। परिवार के गैरजिम्मेदार सदस्य की वजह से अन्य लोगों को परेशानी होने की संभावना है, इसे समझदारी से हैंडल करना होगा। काम का दबाव बढ़ने की वजह से अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा काम करना पड़ेगा। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, ये आपके करियर के लिए अच्छा ही है। आप में से कुछ लोग अपने प्रेम-प्रसंग को दूसरे स्तर पर ले जाने का प्लान कर सकते हैं, जल्द ही शादी करने का ख्वाब पूरा होने वाला है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : इंडिगो

मकर
 
आपकी जिंदगी सही रास्ते पर जाती नजर आ रही है। आप पूरे उत्साह के साथ उसका सम्मान करेंगे। यदि अपने आसपास उदासी महसूस करते हैं तो खुद को पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। अपने आपको पूरा वक्त दें। याद रखें आपको आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। यदि संभव हो तो आज कहीं बाहर जाने का प्लान टाल दें। किसी खराब ड्राइवर के साथ दूर जाना खतरनाक हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताना आपके लिए स्ट्रेस बूस्टर का काम करेगा। किराये के घर में हो रही परेशानी का क्रमबद्ध तरीके से निपटारा होगा। जीवनसाथी आपसे समय की मांग कर सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : स्काई ब्लू

कुंभ
 
अपने समुदाय के बीच आपकी मांग और सम्मान बढ़ने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही आपको उन लोगों से ज्यादा सावधान रहना होगा, जो खुद को आपका दोस्त बताने को आतुर हैं। अप्रत्याशित खर्च के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। परिवार के बीमार बुजुर्ग के लिए नर्स नियुक्त कर लेना सही रहेगा। वित्त क्षेत्र में काम करने वालों के ऊपर काम की जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है। दूर रहने वाले कोई रिश्तेदार आपके घर ठहरने के लिए आ सकते हैं। बच्चों के साथ किए जाने वाले कुछ क्रियाकलापों की तलाश रहेगी। पैसा कमाना जरूरी है लेकिन परिवार के समय की कीमत पर नहीं। आप में से कुछ लोग सेकंड हनीमून प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : डार्क ब्राउन

मीन
 
परिवार में सामूहिक रूप से आमदनी बढ़ने वाली है। गाड़ी या महंगा गैजेट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पैरेंट्स किसी धार्मिक संस्था को डोनेशन देने की इच्छा जाहिर करने वाले हैं। उनका सम्मान रखने के लिए होमटाउन में मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी ले सकते हैं। व्यापार के स्तर पर विलय या संरक्षण की संभावना बन रही है। इस सप्ताह व्यापार का विस्तार होने की पूरी संभावना है। परफेक्ट पार्टनर की तलाश पूरी होने की उम्मीद है। नए जोड़े आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए आध्यात्मिक विश्वास और ग्लोबल विषय जैसे मुद्दे पर बात कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

ये भी पढ़ें
मां नर्मदा जयंती : नर्मदा नदी की आरती, श्लोक, मंत्र, स्तुति और स्तोत्र एक साथ