शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 29 July to 4 August 2019
Written By

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए। Weekly Horoscope - Weekly Horoscope 29 July to 4 August 2019
* साप्ताहिक राशिफल
 
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
कोई है, जो आपको भड़काने की कोशिश कर रहा है। किसी विकट परिस्थिति से बचने के लिए होशियार बनने की जरूरत है। आप में से कुछ लोग उन्नति पाने के लिए जो कर रहे हैं, वह वास्तव में इतना आसान नहीं होगा। मार्केटिंग या ग्राहक सेवा में लगे लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त गुजरने की संभावना है। माता-पिता या घर के बड़ों के सलाह को याद करना महत्वपूर्ण साबित होगा। परिवार का कोई नवयुवक आपके साथ बड़ा मजाक कर सकता है। खर्च को लेकर आप थोड़े सख्त हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
वृषभ
 
करियर के लिए उपयुक्त विकल्प चुनने का सही वक्त है। सामाजिक और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। आपका रचनात्मक नजरिया और बात करने की शैली की सराहना हो सकती है। किसी अज्ञात स्रोत से आमदनी होने की संभावना है। फिटनेस के लिए दिनचर्या में व्यायाम शामिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : मरुन
 
मिथुन
 
पेशेवर मोर्चे पर काम की प्रणाली में परिवर्तन करने के लिए आपको कुछ अलग हटकर करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए किसी से मुलाकात किस्मत का दरवाजा खोलने वाली साबित हो सकती है। किसी संपत्ति पर स्वामित्व पाने के लिए सही दिशा में कदम उठाए जाने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम में नियमित रहना आपकी तंदुरुस्ती का खजाना बन सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का लाल
 
कर्क
 
किसी मुकदमे के मामले में आप खुद को रास्ते से भटका हुआ महसूस कर सकते हैं। स्थिति आपकी पकड़ से बाहर रहने की संभावना है जिसकी वजह से आप किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं। किसी महंगे सामान को खरीदने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं होगा। रोमांटिक मोर्चे पर आपकी चाहत जिद से पूरी होने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत हो सकती है। याद रखिए, इलाज से परहेज बेहतर होता है। रात को गाड़ी चलाते समय सावधान रहना हितकर होगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
सिंह
 
कोई आपसे मिल सकता है जिससे प्रभावित होने की संभावना है। आप शरीर से भले ही स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, पर मानसिक तौर पर बीमार हो सकते हैं। समय के इस मोड़ पर आप जमीनी हकीकत को स्वीकार कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे। संभव है कि आप में से कुछ लोग दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के लिए लालायित रहेंगे। जो लोग घर से दूर रहते हैं, वे सबसे मिलने के लिए समय निकाल सकते हैं। छात्रों में ध्यान भटकने की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। प्रेमी के साथ रोमांचक दिन बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल
 
कन्या
 
आपको वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यादतियों का शिकार होना पड़ सकता है, बावजूद इसके आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आप जिसे चाहते हैं, उसके नजदीक जाने के लिए आपके द्वारा किया जा रहा लगातार प्रयास सफल होता दिख रहा है। किसी आकर्षक सौदे को हासिल करने के लिए आप अपना प्रभाव दिखा सकते हैं। आप अपने साथी को लुभाने के लिए कोई अनूठा तरीका अपना सकते हैं। कोई मजेदार जगह सबको एकसाथ लाने के लिए अहम साबित होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
तुला
 
सामाजिक मोर्चे पर चल रही किसी गतिविधि में हिस्सेदारी का अच्छा मौका मिलने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर चल रही किसी परियोजना को समय से सौंपने का प्रबंध कर सकते हैं। एक संदिग्ध निवेश से बचना हितकर होगा। एक-दूसरे को आपस में भड़काने की आपकी आदत की वजह से आप लोगों से अलग-थलग रह सकते हैं। प्रेमियों को कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे से दूरी का दर्द सहना पड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को अपना अधिकार त्यागने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का हरा
 
वृश्चिक
 
चीजें सकारात्मक दिशा में जाती हुई महसूस कर सकते हैं। जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करने के कारण आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बीमार लोगों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं। आपकी नेटवर्किंग की आदत का फायदा पेशेवर मोर्चे पर मिलने की संभावना है। किसी परियोजना में पैसा लगाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। एक छोटी बीमारी को घरेलू उपचार से ठीक कर सकते हैं। किसी के साथ मस्तीभरा पल व्यतीत कर सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर बेहद खुशनुमा समय व्यतीत होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : भूरा
 
धनु
 
आप अपनी गोपनीय बातों को अपने तक सीमित रखें, अन्यथा कोई इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। सभी मोर्चों पर चीजें बेहतर होने की संभावना है। खुशनुमा व्यवहार अपनाकर आप आसपास के लोगों को अपना कायल बना सकते हैं। घर के किसी नौजवान पर आप बहुत भरोसा करते थे इसलिए उसके साथ खास ढंग से व्यवहार करने की संभावना है। जो लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, उनमें अच्छा सुधार संभव है। किसी समारोह में पुराने संबंधी और बचपन के दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। अपने फुर्सत के समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला
 
मकर
 
जिस बात की चाहत आपको लंबे समय से थी, उसके लिए आप किसी को तैयार कर सकते हैं। अब जबकि आपके पास पैसा है, तो आप शोहरत का ख्वाब देख सकते हैं। आपके आसपास अच्छे रिश्ते हो सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपकी शुरुआत की सराहना होने की संभावना है। जो लोग सामाजिक जीवन में कदम बढ़ा रहे हैं, उन्हें अपने आपको बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। छुट्टी में कटौती आपको दुखी कर सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : भूरा
 
कुंभ
 
शैक्षणिक मोर्चे पर पढ़ाई अब गति पकड़ चुकी है और आपको थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है। वित्तीय मोर्चे पर की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अपने रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए आप विशेष सावधान हो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपको प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। किसी मेहमान के घर आने से आपका दिन खूबसूरत हो सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर उठाए गए कदम का फायदा आपके फिटनेस में नजर आ सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : भूरा
 
मीन
 
शैक्षणिक मोर्चे पर आपके सामने कई सारे विकल्प हो सकते हैं, लेकिन किसी और की बातों में बहके बिना सोच-समझकर फैसला कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी गलत चाल से आप अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी के साथ ठहरने से बचें, आपका विरोध किया जा सकता है। कोई बिन बुलाया मेहमान आकर आपका धन और समय बर्बाद कर सकता है। प्रेमी अपने फैसले के लिए आप पर निर्भर करता है, उसे कुछ विकल्प दे सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1