गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 28 Sep To 4 Oct 2020

Weekly Horoscope : इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

Weekly Horoscope : इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए - Weekly Horoscope 28 Sep To 4 Oct 2020
* जानिए नए सप्ताह के नए सितारे
 
मेष
 
कार्यक्षेत्र में हालात सही नहीं चल रहे हैं। सीनियर के साथ मतभेद उभर सकते हैं। इसके कारण आपके लिए चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी जिनसे पार पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर में किसी सदस्य के खराब मूड का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी को आपकी फिजूलखर्ची से परेशानी हो रही है। यह बात मतभेद का कारण बन सकती है। आपका लव प्रपोजल स्वीकार हो जाएगा। लंबे समय से इस संबंध को लेकर आपके दिल में कश्मकश चल रही थी। जिन कानूनी विवादों के कारण आपकी नींदें उड़ी हुई थीं, उनके फैसले आपके हित में होने वाले हैं। धनागमन संतोषजनक बना रहेगा। स्टॉक मार्केट से फायदा हो सकता है। इस समय एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- हरा
उपाय- मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

वृषभ
 
कॉम्पिटिशन जबर्दस्त रहने वाला है। जीत आपकी ही होगी लेकिन बहुत कम मार्जिन से। अगली बार तैयारी और जमकर करें। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। तरक्की के योग बने रहेंगे। परिवार का प्यार और साथ मिल रहा है। वे आपकी जरूरतें पूरी करने में लगे रहेंगे, आपका मनोबल बढ़ाएंगे। कुछ जातकों को महंगे तोहफे या फिर कैश के रूप में भी उपहार मिल सकते हैं। किसी दूर के संबंधी के साथ समय बिताना दिलचस्प रहेगा। नया हुनर सीखेंगे, अपनी कार्यक्षमता निखारेंगे, कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। सेहत संबंधी मामूली परेशानियों को भी गंभीरता से लें। अचानक से कोई फैसला लेने से बचें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। निवेश कुछ समय के लिए टाल दें।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- गहरा नीला
उपाय- रंग-बिरंगे कपड़े पहनें।

मिथुन
 
बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार के विस्तार के बारे में गंभीरतापूर्वक सोच रहे हैं। यह समय विचारों पर अमल करने के लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के लिए सुनहरे मौके मिलेंगे। दोस्तों की गिनती बढ़ती जा रही है। सामाजिक दायरा भी बढ़ रहा है। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। इस खुशहाली का पूरा श्रेय आपको जाता है। बैंक-बैलेंस में कोई कमी नहीं होगी। धनागमन लगातार बना रहेगा। इस कारण दान-पुण्य में आपकी रुचि बनी हुई है। युवा जातक अपने सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दिल की बात कहने में संकोच ना करें। छात्रों को आसानी से सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का साथ मिल रहा है और वे आपकी भावनाओं को समझ रहे हैं। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। खूब पानी पिएं, खुद को डिहाइड्रेटेड रखें।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ग्रे
उपाय- मंदिर की सफाई करें।

कर्क
 
अपने मकसद से ध्यान ना भटकने दें। अपने इरादों पर अटल रहें ताकि करियर में बुलंदियों की ऊंचाइयां छू सकें। अपनी कार्यक्षमताओं का खुलकर प्रदर्शन करें। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बने रहेंगे। आमदनी अच्छी बनी रहेगी जिससे खुशी मिलेगी, हालांकि खर्चे भी बढ़े हुए रहने वाले हैं। खाने-पीने में परहेज ही सेहतमंद जीवन का मंत्र है। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके निजी जीवन में दखलअंदाजी डाल सकता है। कोई आपके खिलाफ आपके जीवनसाथी के कान भर सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कश्मकश में फंसे रहेंगे। आत्मबल बनाए रखते हुए पढ़ाई करें, मंजिल दूर नहीं है। भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- बॉटल ग्रीन
उपाय- सरस्वती लॉकेट धारण करें।

सिंह
 
खाने-पीने के परहेज का सेहत पर चमत्कारिक प्रभाव दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां मन-मुताबिक नहीं चलेंगी। मामूली से मामूली काम के लिए भी दौड़भाग करने की जरूरत होगी। सहयोगी साथ देने में हिचकिचाएंगे। कारोबारी किसी नए काम की तरफ अपना रुझान बना सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है या फिर आपका प्रेम प्रस्ताव ठुकराया जा सकता है। छात्र उच्च शिक्षा पाने की तैयारियों में लगे रहेंगे। इस ओर आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। बुजुर्ग जातक एवं गर्भवती महिलाएं थकान महसूस कर सकती हैं। आराम को महत्व दें और रोजमर्रा के कामों से थोड़ा ब्रेक ले लें, शरीर में खोई ऊर्जा लौट आएगी।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- पानी में फिटकरी डालकर कुंजल करें।

कन्या
 
रोमांस के लिए बेहतरीन समय है। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह के लिए तैयार जातकों का प्रेम शादी का रूप ले सकता है। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, इस कारण आप कुछ बड़ा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का बखूबी सामना कर पाएंगे। हर हाल में संयम बरतते हुए काम को अंजाम तक पहुंचाएं। इससे गलतियां भी नहीं होंगी और काम भी समय पर निबट जाएगा। घर-परिवार में समय ना देने के कारण परिवार वाले आपसे नाराज रह सकते हैं। यह अस्थायी स्थिति है और वे जल्दी ही आपकी व्यस्तताओं को समझेंगे। यात्रा की योजना आखिरी क्षण में खारिज करनी पड़ सकती है। योग व ध्यान में मन लगा रहेगा। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी।
 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- गले में काला धागा पहनें।

तुला
 
हमेशा जीत आपकी ही होगी, इस गलतफहमी में रहना बहुत बड़ी भूल होगी। हालात को समझते हुए ही आगे कदम उठाने चाहिए। सूझबूझ से ही कोई फैसला लें। काम करना अच्छी बात है लेकिन नेटवर्किंग करना उससे भी अच्छी बात है। आज के दौर की मांग ही यह है। धीरे-धीरे आपके इस हुनर में भी निखार आने लगेगा। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन ना करें। पहले हर पहलू की जांच-पड़ताल करें तभी कोई प्रतिक्रिया दें। किसी के बहकावे में ना आएं। धन संबंधी मामलों में हाथ कसकर चलने की जरूरत होगी। विवाह की बात चल रही हो तो जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। आलस का त्याग करें। यात्रा के दौरान सामान की देखभाल चौकसी से करें, चोरी होने का खतरा है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान लगाना सीखें।
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गहरा ग्रे
उपाय- कुमकुम का टीका लगाएं।

वृश्चिक
 
आपकी क्षमताएं और कुशलता देखने लायक रहेंगी। सीनियर हो या जूनियर, हर कोई आपसे मंत्रमुग्ध हुए बगैर नहीं रह पाएगा। आपका जादू सभी के सिर चढ़कर बोलेगा। चारों तरफ वाहवाही का माहौल बना रहेगा। सही समय पर सही मौके का फायदा उठाना ही समय की मांग है। नए संबंध विकसित हो सकते हैं। नेटवर्किंग के जरिए जो भी तालुक्कात बनेंगे, वे भविष्य के लिए नए रास्ते खोल देंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या साझेदार से भी मदद मिल सकती है। कुछ जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस अवसर का आपका लंबे अरसे से इंतजार था। विवाहयोग्य जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खांसी-जुकाम परेशान कर सकता है। माता की सेहत चिंता का विषय बनी रहेगी।
 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ऑलिव ग्रीन
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु
 
नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का समय है। आपको किसी बड़े काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कारोबार फल-फूल रहा है। धनलाभ हो रहा है। कई स्रोतों से आय बढ़ने का योग है। समय का फायदा उठाएं। सफलता के साथ-साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता जा रहा है। मामूली बात को लेकर किसी करीबी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक देने के लिए तैयार है। जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। स्पोर्ट्समैन और कलाकार लोगों के लिए यह समय अपनी पहचान कायम करने के लिए खास है। शिक्षक अपने छात्रों से प्रभावित रहेंगे और भविष्य को लेकर उनका सही मार्गदर्शन करेंगे।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गहरा आसमानी नीला
उपाय- चिड़ियों को बाजरा खिलाएं।

मकर
 
कोई आपसे किसी राज की बात उगलवाने की कोशिश करेगा। आप अपनी जुबान पर ताला लगाकर रखें। किसी भी हाल में मन की बात ना कह डालें। कुछ बातें राज के तौर पर ही रहने देनी चाहिए। किसी पार्टी को होस्ट करने का मौका मिल सकता है। पार्टी में समय दिलचस्प रहेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात होगा, जानकारों का दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को तुरंत सुलझाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में उभर रहीं परेशानियों को अपने भरसक प्रयासों के बल पर दूर करने में सफलता मिलेगी। सलीके से काम करें, कोई शॉर्टकट ना अपनाएं। प्रेम संबंध के लिए आपके पास समय नहीं है। और भी कई गम हैं जमाने में मुहब्बत के सिवा। सेहत सामान्य बनी रहने वाली है।
 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- गहरा लाल
उपाय- सिरहाने पर जौ रखकर सोएं।

कुंभ
 
आप अकेले में कुछ समय बिताना चाहते हैं लेकिन परिवार वाले आपको ऐसा करने नहीं देंगे। लव पार्टनर के मूड का उतार-चढ़ाव छुट्टियों का मजा किरकिरा कर देगा। कहीं भी आने-जाने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किराएदार के कारण कोई परेशानी उभर सकती है। हो सकता है वह मकान खाली करने में आनाकानी करे। कार्यक्षेत्र में तरक्की का समय है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। जूनियर आपसे मार्गदर्शन की इच्छा व्यक्त करेंगे। आर्थिक संकट के दूर होने का समय है। धन की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आप सेहत को लेकर जागरूक रहने वाले हैं। अच्छी सेहत का मजा लेने के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाएंगे। अपने प्रेम का इजहार करें या ना करें, इस बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी
उपाय- हल्दी का टीका लगाएं।

मीन
 
भाग्य के भरोसे चल रहे हैं। भाग्य भी कर्मठ का ही साथ देता है। आगे बढ़कर काम करें, तभी भला होगा। हाथ में हाथ धरकर बैठे रहने से कोई लाभ नहीं। परिवार में बहस छिड़ सकती है। संयम से काम लें, नहीं तो बहस झगड़े का रूप ले लेगी। गलती अगर आपकी हो तो मान लेने में ही भलाई है। बात आगे बढ़ाकर कोई फायदा नहीं। मुश्किल काम खत्म करने के चक्कर में कई और काम रोकने पड़ सकते हैं। याद रखें कि हर समस्या का हल होता है। कभी-कभी हमें अपना दृष्टिकोण बदलकर देखने की जरूरत होती है। कोई ऐसी चीज जिसको लेकर आप जल्दी में हैं, वो टलती ही जा रही है और अभी कुछ और वक्त और टलेगी। इसे ईश्वर की इच्छा समझकर स्वीकार करें।
 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- वॉयलेट
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।