• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 25 to 1 October 2023

Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 25 to 1 October 2023
Weekly Forecast 2023: यहां अपने प्रिय पाठकों के लिए वेबदुनिया लेकर आया हैं नया साप्ताहिक भविष्यफल, जिसमें आप पाएंगे 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 के राशिफल के बारे में विशेष जानकारी। यहां जानें हर राशि का हाल...
 
साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक)
 
मेष-ARIES 
(Mar 21-Apr 20)
कम्युनिकेशन में अच्छा होना, करियर ग्रोथ देगा।
पैरेंट्स का भरोसा जीतना आपके लिए जरूरी है।
मौजूदा शेयर से अच्छा लाभ उठाने वाले हैं।
काम की व्यस्तता निजी ज़िंदगी पर भारी पड़ेगी।
पार्टनर को वक्त देना होगा, संबंध में रोमांच लाएं।
व्यायाम में एक्सेस से बचें, आराम भी जरूरी है।
घूमने जा सकते हैं, नेचुरल ब्यूटी का आनंद लेंगे।
प्रॉपर्टी लेने वाले कानूनी बातों का ध्यान रखें।
किसी चैलेजिंग टास्क में सफल रहने वाले हैं।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : ब्लू

वृष -TAURUS 
(Apr 21-May 20) 
निजी संबंध बेहतर होंगे, परस्पर प्यार रहेगा।
बिज़नेस की कोई बड़ी डील किए जाने की संभावना है।
हेल्थ कांशस लोगों की संगत का असर दिखेगा।
लाइफस्टाइल सुधारने पर ध्यान दे सकते हैं।
घर के यंग बच्चे के लिए पार्टी रख सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में अपनी राय रखते रहना जरूरी है।
यात्रा में दिक्कतों के साथ ही लाभ भी मिलेगा।
नए जगह पर जाना विचारों में नयापन लाएगा।
एकेडमिक मामले में तत्पर रहने की जरूरत है।
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रीन

मिथुन -GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
टेक्नॉलोजी से अपग्रेड रहें, डिमांड बनी रहेगी।
प्रोफेशनल क्षेत्र के नए ट्रेंड को समझना होगा।
बच्चों को सख्ती से नहीं प्यार से संभालें।
अपना शब्द और व्यवहार संयत रखना होगा।
सेहत संबंधी समस्याओं से निपटना पड़ेगा।
निवेश के मामले में सोच समझकर निर्णय लें।
सिबलिंग के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाएंगे।
नए घर का विचार है तो तैयारी शुरू कर दें।
पढ़ाई में डेडिकेशन और फोकस बना रहेगा।
सोशल सर्कल में आप प्रभावशाली रहेंगे।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : क्रीम

कर्क - CANCER 
(Jun22-Jul 22) 
मेजबानी का मौका मिलेगा, तैयार रहें।
दोस्तों के लिए गेट-टुगेदर रख सकते हैं।
टैक्स रिफंड मिलने की संभावना है।
रिलेशनशिप को मजबूत बनाना होगा।
नेगेटिव फिलिंग से दूर रहें, टेंशन दूर होगा।
बॉस से बातचीत में शब्दों का ख्याल रखें।
कार्यक्षेत्र में सिनियर्स से मतभेद के संकेत हैं।
खुद को रिचार्ज करने के लिए ट्रिप प्लान करें।
प्रॉपर्टी खरीदे जाने की प्रबल संभावना है।
स्टूडेंट्स को कई चुनौतियां झेलनी पड़ेगी।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : पर्पल

सिंह - LEO 
(Jul 23-Aug 23) 
पहले के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
इनर पीस के लिए उपाय कर सकते हैं।
तात्कालिक आकर्षण में पड़ने से बचें।
दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।
बिज़नेस के स्तर पर थोड़ी परेशानी रहेगी।
फ्लैट का पजेशन मिल जाने की उम्मीद है।
अपने सुकून लिए थोड़ा वक्त निकाल पाएंगे।
इन दिनों कई सकारात्मक परिवर्तन होंगे।
एकेडमिक क्षेत्र में अपना लक्ष्य पा सकते हैं।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : ऑरेंज

कन्या - VIRGO 
(Aug 24-Sept 23) 
मनपसंद ट्रांसफर मिल जाने की संभावना है।
समाजिक क्षेत्र में नि:स्वार्थ सेवा कर सकते हैं।
निवेश के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है।
पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंध गहरे होंगे।
वैवाहिक जीवन में आई निरसता दूर करेंगे।
सेहत को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी।
सप्ताहांत पर कोई खास प्लान बनने वाला है।
कठिन परिस्थिति में धैर्य और विवेक से काम लें।
कुछ गिरवी रखने से पहले कानूनी पक्ष समझ लें।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : क्रीम

तुला - LIBRA 
(Sept 24-Oct 23) 
सेल्स के लोगों को प्रचार-प्रसार का लाभ मिलेगा।
मैच मेकिंग के मामले में सही निर्णय ले पाएंगे।
पॉजिटिव रहने का प्रयास होगा, कई फायदे मिलेंगे।
कमाई बढ़ाने और फिजूलखर्ची रोकने पर ध्यान देंगे।
बच्चों के लापरवाह व्यवहार से परेशानी बढ़ेगी।
परिस्थितियों में अप्रत्याशित चेंज से नए रास्ते खुलेंगे।
शैक्षणिक क्षेत्र में आप चर्चा का केंद्र बन सकते हैं।
वेकेशन प्लान करते समय बजट का ध्यान रखें।
रियल स्टेट में लांग टर्म निवेश समस्या पैदा करेगा।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : रेड

वृश्चिक - SCORPIO 
(Oct 24-Nov 22) 
गुस्से पर कंट्रोल रखें, ऊर्जा चैनलाइज करना होगा।
प्रोफेशनल क्षेत्र में कैलकुलेटेड रिस्क ले सकते हैं।
फाइनेंशियल मामले में बड़े निर्णय लेने वाले हैं।
नए वैवाहिक संबंध में एक दूसरे को समझना होगा।
अपनों के प्रति द्वेष रिलेशन खराब कर सकता है।
घर का कंसट्रक्शन या रेनोवेशन करवा सकते हैं।
अपने हास्य बोध से लोगों के दिल जीतने वाले हैं।
पढ़ाई के मामले में डेडिकेशन और फोकस बढ़ेगा।
यात्रा करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : मैजेंटा

धनु -SAGITTARIUS 
(Nov 23-Dec 21) 
नए वेंचर का विचार स्वरूप लेगा, समय अनुकूल है।
पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सक्षम होंगे।
सुरक्षित निवेश आपकी प्राथमिकता रहने वाली है।
जीवनसाथी के संग मनमुटाव खत्म कर सकते हैं।
सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
प्रॉपर्टी डील फाइनल होगी, अग्रिम पेमेंट कर देंगे।
किसी भी तरह के प्रलोभन से दूर रहना पड़ेगा।
पढ़ाई के रास्ते में मुश्किलें आएंगी, क्षमता बढ़ाएं।
आकर्षक प्लान के चक्कर में छुट्टी बर्बाद न करें।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : पीच

मकर - CAPRICORN 
(Dec 22-Jan 21) 
पूरे सप्ताह फैमिली के साथ समय बिता पाएंगे।
वित्तीय मैनेजमेंट को सही तरह से समझना होगा।
रिलेशनशिप सुधारने का प्रयास सफल रहेगा।
कमजोर सेहत के बावजूद उत्साह बनाए रखेंगे।
कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाने वाली है।
जमीन या गोल्ड में निवेश अनुकूल रहेगा।
शानदार लोकेशन पर घर खरीदने वाले हैं।
एकेडमिक प्रदर्शन से संतुष्ट हो सकते हैं।
फॉरेन ट्रिप के लिए सही तैयारी के साथ निकलें।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : मैरून

कुंभ - AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19) 
अच्छे पेशेवर संबंध का बिज़नेस में लाभ मिलेगा।
मेडिटेशन या योग करना शुरू कर सकते हैं।
पति पत्नी पास्ट की गलतियां भूलकर आगे बढ़ेंगे।
लोन पे करने के लिए रिमाइंडर की प्रतिक्षा न करें।
आवेग में बात करना पारिवारिक माहौल बिगाड़ेगा।
किसी को परेशानी से उबार सकते हैं, अच्छा लगेगा।
वेकेशन उम्मीद से भी बेहतर रहने वाला है।
लक्जरी खरीदारी पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है।
इस सप्ताह कई रोमांचक काम कर सकते हैं।
एकेडमिक सुधार लाने में सक्षम साबित होंगे।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : सैफ्रॉन

मीन - PISCES 
(Feb 20-Mar 20) 
अच्छे नेटवर्क का बिज़नेस में फायदा मिलेगा।
वित्तीय मामले में एक्सपर्ट एडवाइस जरूरी होगा।
पेरेंट्स के गाइडेंस में कोई विवाद सुलझा सकेंगे।
मूडीनेस की वजह से निजी संबंध प्रभावित होंगे।
हेल्थ इग्नोरेंस के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
अलर्टनेस किसी समस्या से बचा सकता है।
फैमिली और फ्रेंड्स का भरपूर प्यार मिलेगा।
रियल स्टेट से अच्छा मुनाफा मिलने वाला है।
एकेडमिक क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाएंगे।
लकी नंबर : 22
लकी कलर: व्हाइट

ये भी पढ़ें
25 सितंबर 2023, सोमवार के शुभ मुहूर्त