शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 23 January To 29 January 2023

Weekly Forecast 2023 : क्या लेकर आया है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानें किसके चमकेंगे सितारे

Weekly Forecast 2023 : क्या लेकर आया है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानें किसके चमकेंगे सितारे - Weekly Horoscope 23 January To 29 January 2023
Weekly Horoscope 2023: वेबदुनिया के साप्ताहिक राशिफल में यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं 23 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। यहां आप जानेंगे अपने कार्यक्षेत्र, नौकरी, शेयर मार्केट, करियर, व्यापार, शिक्षा, धनलाभ, रोमांस तथा सेहत के बारे में जानकारी नए सप्ताह के भविष्यफल में- 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 23 जनवरी से 29 जनवरी 2023) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
जॉब बदलने की चाहत रखने वालों को मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, डाइट चेंज का फायदा दिखेगा। अपने खर्च पर नजर रखें, सेविंग में लापरवाही न करें। फैमिली के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। मॉर्टगेज में रखे जाने वाले पेपर को ठीक से जांच लें। स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर एक्सपर्ट सलाह ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिंक

वृष - TAURUS (Apr 21-May 20)
 
लोगों की अपेक्षा पूरी करते जाना आसान नहीं होगा। हेल्थ का ख्याल रखें, वेदर इफेक्ट परेशान कर सकता है। रोमांटिक लाइफ को बैक बर्नर पर रखना होगा। फाइनेंशियल कंडीशन में इम्प्रूवमेंट होने वाला है। शांति और सुकून के लिए अध्यात्म का सहारा लेंगे। रीयल स्टेट इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

मिथुन - GEMINI (May 21-Jun 21)
 
घर में कोई आयोजन होने वाला है, उत्साहित रहेंगे। अच्छे-बुरे सभी समय का हंसकर सामना करेंगे। नयापन और ताजगी लाने के लिए ट्रिप प्लान करें। प्रॉपर्टी रिलेटेड प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल जाएगा। एकेडमिक फील्ड में आपकी ग्रोथ अच्छी रहेगी। किसी खास से बात करते हुए अपनी भाषा का ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : परपल

कर्क - CANCER (Jun22-Jul 22)
 
किसी करीबी से मिला सरप्राइज गिफ्ट बेहद खुशी देगा। फैमिली मैंबर के बीच असहमति रहने से अशांति पैदा होगा। बजट का ध्यान रखें, फिजूलखर्ची से परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी ऑनरशिप के मामले को अभी टाल देना ही ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स को उम्मीद से बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

सिंह - LEO (Jul 23-Aug 23)
 
फैमिली के साथ अच्छे और खुशनुमा पल बिता पाएंगे। प्रोफेशनल लेवल पर कुछ चैलेंजेज सामने आ सकते हैं। डेडलाइन फॉलो नहीं करना प्रमोशन से दूर कर सकता है। पार्टनर को समय दें, रिलेशन की सेहत के लिए जरूरी है। विदेश यात्रा करने वालों को वेदर का पूरा सहयोग मिलेगा। रियल स्टेट डील से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा

कन्या - VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
फाइनेंशियल कंडीशन में स्टेबिलिटी आने की उम्मीद है। फैमिली में बहस से बचें, तनाव का माहौल रहने वाला है। हेल्थ को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। नेगेटिव बातें करना रोमांटिक रिश्ते के लिए खतरनाक होगा। रियल स्टेट में कोई बड़ी डील क्रेक करने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स अपने टारगेट को अचिव करने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : हल्का लाल

तुला - LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
सक्सेस नई चीजें सीखने और सुधार के लिए प्रेरित करेगा। छोटी-छोटी परेशानियों के बावजूद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसी रिश्ते बेहतर बनाने के लिए भाषा की मर्यादा रखें। रूटीन लाइफ की बोरियत दूर करने के लिए ब्रेक ले सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए जॉब मार्केट में अवसर की बहार रहेगी।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
थोड़ी सी देखभाल से आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। एक्सरसाइज के जरिये पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। पार्टनर से उसी व्यवहार की अपेक्षा रखें जैसा आप करते हैं। मानसिक सुकून के लिए किसी शांत जगह की तलाश रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों पर नजर बनाए रखें, सुरक्षित रहेंगे। फॉरेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना पूरा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पिच

धनु - SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
रोमांटिक लाइफ में खूबसूरत मोड़ आने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जलने वाले को-वर्कर पैर खींचने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का विवाद दूसरे के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा। बिजनेस ट्रिप को सफल बनाने के लिए तैयारी के साथ जाएं। स्टूडेंट्स स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ऑरेंज

मकर - CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
फैमिली में किसी तरह की बहस होने की संभावना है। बच्चे को डिसिप्लिन में रखना आसान नहीं होगा, तनाव रहेगा। आमदनी का दूसरा जरिया भी होना जरूरी लग रहा है। ट्रिप पर अनुमान से ज्यादा टाइम लग सकता है, तैयार रहें। फिलहाल रियल स्टेट में निवेश करने से आपको बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को अपने इंस्ट्रक्टर से अच्छा फीडबैक मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 15 
शुभ रंग : केसरिया

कुंभ – AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
फाइनेंशियल सेक्टर में टाइम और फोकस देने का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में एक्साइटमेंट बनाए रखना थोड़ा कठिन होने वाला है। पार्टनर के साथ खूबसूरत ट्रिप पर जाना रिलेशन में रोमांच लाएगा। प्रॉपर्टी के जरिये आपकी आर्थिक उन्नति होने की संभावना है। हायर एजुकेशन लेने वाले स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन

मीन - PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
घरेलू माहौल अच्छा रहेगा, चैन की नींद ले सकते हैं। करीबी लोगों से मिलने के लिए समय मैनेज कर सकते हैं। हेल्थ को स्पेशल अटेंशन देने की जरूरत पड़ने वाली है। किसी ट्रिप पर निकलने से पहले जरूरी सामान चेक कर लें। प्रॉपर्टी विवाद का फैसला आपके पक्ष में होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सिल्वर


Weekly Horoscope 2023