शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly horoscope 18 April to 24 April 2022

Weekly rashifal 2022 : नया सप्ताह क्या लाया है आपके लिए, जानें अपना राशिफल

Weekly rashifal 2022 : नया सप्ताह क्या लाया है आपके लिए, जानें अपना राशिफल - weekly horoscope 18 April to 24 April 2022
साप्ताहिक राशिफल : (18 से 24 अप्रैल 2022 तक)
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
आप जो कुछ कर रहे उसमें बेहतर करने का प्रयास रहेगा, लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। करीबी या परिवार के सदस्यों से मिली सलाह पर ध्यान देंगे, स्वयं में बदलाव ला सकते हैं। काम के प्रति जुनून बढ़ेगा, प्रमोशन के लिए प्रयासरत रहेंगे। पार्टनर के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलेगा। शेयर के जरिये आमदनी बढ़ने वाली है, आर्थिक मजबूती आएगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऊर्जावान और तंदुरुस्त रहेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
लक्ष्य के रास्ते में कुछ मुश्किलें आएंगी लेकिन आप उसे लांघने में सक्षम रहेंगे। अपने प्लान को एक्शन में बदल सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में जल्द ही कोई दस्तक देने वाला है। परिवार में उत्साह और सामंजस्य का माहौल रहेगा। लाइफ स्टाइल और डाइट में बदलाव का सकारात्मक प्रभाव महसूस कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनअपेक्षित परिस्थिति से सामना होगा। डेडलाइन से पहले काम पूरा करने में असक्षम रहेंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
पास्ट में हुईं किसी नकारात्मक बातों के असर से बचें, बीती बातें भूलकर आगे बढ़ें। बेवजह के काम में उलझने से बचेंगे, क्षमता सार्थक काम में लगाकर आगे बढ़ सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में बेहतरीन कार्यक्षमता प्रदर्शित करेंगे, प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। किसी लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। किसी के साथ पुरानी असहमति को भूलकर संतोषजनक स्थिति कायम कर पाएंगे। सेहत संबंधी मामूली समस्याएं आ सकती हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
मकसद में अपेक्षित सफलता मिले न मिले, आप फोकस बनाए रखेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपेक्षा से भी बेहतर परिणाम रहने वाला है। लव लाइफ में कोई खूबसूरत सरप्राइज मिलेगा। परिवार और करीबी लोगों के प्रति बेहद जिम्मेदार रहेंगे। अचानक आने वाला कोई खर्च आर्थिक स्तर पर असहज कर सकता है। सेविंग पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलने में कामयाब रहेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा पिंक
सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
आप में से कुछ लोग अपनी डेली लाइफ में रोमांच और उत्साह का संचार बनाए रख पाएंगे। इस पूरे सप्ताह आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहने वाले हैं। परिवार में होने वाला कोई आयोजन करीबी और रिश्तेदारों से मिलने का अवसर देगा। करियर के क्षेत्र में कम से कम समय में ज्यादा पाने का प्रयास सफल रहेगा। नियमित व्यायाम और सही डाइट के जरिये किसी बीमारी से पीछा छुड़ा सकते हैं। लवर या जीवनसाथी के संग आउटिंग पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
पूरे सप्ताह काफी सक्रिय रहेंगे, लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। पहले की गलतियों से अनुभव लेकर आगे बढ़ने की कला कार्यक्षेत्र में सफल बना सकती है, कोई बड़ा लक्ष्य पूरा करने वाले हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में भी आपकी अहमियत बढ़ने वाली है, प्रमोशन की अपेक्षा रख सकते हैं। अपने रूटीन के साथ दृढ़ रहकर फिटनेस और आत्मविश्वास बढ़ा पाएंगे। नौजवान लोगों के जीवन में कोई दस्तक देने वाला है, प्रेम संबंध में पड़ सकते हैं। बचत पर ध्यान देने की जरूरत है, खर्च को लेकर सजग रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
कमर कस लें, आगे एक्साइटिंग टाइम आने वाला है। धैर्य और गंभीरता से इस समय का बेहतर लाभ उठा पाएंगे। अवॉर्ड या सम्मान मिलने की संभावना है। किसी बच्चे की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। फ्रेशर्स को अपने फील्ड की प्रतिष्ठित कंपनी में जॉब मिल सकता है। सोच की समानता किसी के साथ जुड़ाव बढ़ा सकती है, कम्फर्टेबल महसूस करेंगे। मेडिटेशन या नेचुरल थैरेपी का सहारा बहुत सुकून देने वाला है। अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र रहेंगे, परिवार की सहमति मिल जाएगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। आप जिस किसी काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कर पाएंगे। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने वाला है, कमियों को दूर कर सकते हैं। सीनियर आपके ऊपर ज्यादा भरोसा दिखाएंगे, बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं रहेगी, निश्चिंत रहें। आमदनी का नया जरिया खुलने वाला है, उत्साहित रहेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
आपका सरल और निष्पक्ष व्यवहार सीनियर का दिल जीतने वाला है। शेयर के काम में शानदार मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार में नया सदस्य आने वाला है, बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को अपनी लगन और जुझारूपन से दूर कर पाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में कोई आने वाला है, बदलाव के लिए तैयार रहें। सेहत को देखते हुए खानपान पर सख्ती रखना होगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ जाएगा, फैसला आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने वाले हैं और आने वाले समय में इसका काफी फायदा होगा। अपने कलात्मक पक्ष पर भी ध्यान दे सकते हैं। सिंगल लोगों को अपने लिए परफेक्ट मैच मिल जाने के संकेत हैं, उत्साहित रहेंगे। सपनों को साकार करने में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, आत्मविश्वास से आगे बढ़ पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण काम के प्रति फोकस रहना होगा, तभी अनुकूल परिणाम मिलेगा। 
आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
आप में से कुछ लोग जोखिमभरे काम करने का साहस दिखा सकते हैं, धैर्य और मजबूती के साथ काम पूरा होने तक टिके रहेंगे। आपका प्रतियोगी नजरिया प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलने में सक्षम बनाएगा। फिटनेस से संबंधित किसी नए ट्रेनिंग प्रोग्राम को ज्वॉइन करने वाले हैं, असर से उत्साहित रहेंगे। सेहत को लेकर चल रही मामूली समस्या खत्म हो जाएगी। आमदनी का जरिया बढ़ने वाला है, आर्थिक रूप से मजबूत रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी से लंबे समय तक दूर रहने से अकेलापन परेशान कर सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का पीला
मीन PISCES (Feb 20-Mar 20)
पूर्व में लिए गए किसी गलत निर्णय की वजह से खुद को कमजोर नहीं होने दे सकते, मजबूती से आगे बढ़ना होगा। आपके अंदर पॉजिटिव बदलाव लाने की क्षमता है, आत्मविश्वास रखें। करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोई एडवांस स्किल कोर्स करने वाले हैं। वित्तीय स्तर पर कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है, आर्थिक मजबूती आएगी। रिलक्सेशन टेक्निक के जरिये मानसिक सुकून पा सकते हैं। अपनी परेशानी साझा करना सीखें और निदान की दिशा में काम करें, सब बेहतर होगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
ये भी पढ़ें
Ramadan 2022 17th day : आखिरत की फ़िक्र है, अल्लाह का जिक्र है सत्रहवां रोजा