साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं आने वाले 7 दिन और आपके सितारे
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
मेष
आपकी मेहनत और अलग दृष्टिकोण की वजह से कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : मेष राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक: 17
शुभ रंग : हरा
वृषभ
घर का नौजवान उम्मीद से कम साबित हो सकता है, लेकिन डांटने के बदले उसकी मदद करें। शाम को प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई रोमांचक हल निकाल सकते हैं।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : वृषभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
मिथुन
तरक्की पाने के लिए आप बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए विशेष आमदनी का दिन साबित हो सकता है। शारीरिक तौर पर पुरानी अवस्था में आने के लिए आप एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत करेंगे।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
कर्क
नकारात्मक और गुस्से वाला विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आप सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : कर्क राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
सिंह
पदोन्नति का मौका मिलने की भरपूर संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी के साथ ही किस्मत भी आपके साथ रहेगी।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : सिंह राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
कन्या
व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और कोई बड़ा आकर्षक सौदा हो सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आपकी तैयारी कई सारे रोजगार के रास्ते खोल सकती है।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : कन्या राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
तुला
घर में नौजवानों की वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई नकचढ़ा ग्राहक वरिष्ठ सहकर्मी आपका दिन खराब कर सकता है। शैक्षणिक स्तर पर काम या परियोजना समय पर पूरा नहीं करने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : तुला राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट
वृश्चिक
अब आप उस मोड़ पर हैं, जहां से वापस होना आसान नहीं होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर सितारे आपके पक्ष में हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
धनु
जीवनसाथी के साथ बहस करना आपकी मनोदशा खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी साख खराब होने की आशंका है, थोड़ा सावधान रहें। जो काम आपको सौंपा गया है, उसे आप आसानी से निभा पाएंगे।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : धनु राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
मकर
तंदुरुस्ती को लेकर सजगता बढ़ेगी और आप पुरानी काया वापस पाने के लिए जिम या व्यायाम का रुख कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : मकर राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा
कुंभ
पेशेवर तौर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि संभव है कि आप जैसा सोच रहे हैं स्थिति वैसी न हो। परिवार के किसी सदस्य पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नारंगी
मीन
कार्यस्थल पर आपका काम वरिष्ठ की नजर में आ रहा है जिसका फायदा मिल सकता है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी अनजाने स्रोत से पैसे की आमदनी हो सकती है ...
विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें : मीन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला

