शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 11 to 17 January 2021

Weekly Horoscope January 2021 : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं

Weekly Horoscope January 2021 : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं - Weekly Horoscope 11 to 17 January 2021
साप्ताहिक भविष्यफल : 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : इंडिगो
 
आपकी एक्टिव जीवनशैली आपको फिट और तंदुरुस्त बनाए रखेगी। परिवार के साथ यात्रा करने की संभावना हैजिसके लिए आप उत्साहित होकर तैयारी कर सकते हैं। पेशेवर जीवन में आप खुद होकर किसी चुनौतीपूर्ण कार्य को करने का फैसला ले सकते हैं, जो कि भविष्य में आपकी तरक्की के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ लोगों के लिए सैलरी में वृद्धि के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र जिस फल की इच्छा लिए बैठे थे, वह उन्हें जल्द ही मिलने की संभावना है।
 
वृषभ राशि
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : लेमन
 
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए चीजें आशाजनक नहीं होने के संकेत हैं जिसके चलते आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति हर किसी के साथ शेयर न करें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों के लिए घर बदलकर बेहतर जगह शिफ्ट होने की संभावना है, जो आपके जीवन को खुशियों से भर देगी। ऑफिस में पॉलिटिक्स का माहौल आपको विचलित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहने में ही आपकी भलाई है।
 
मिथुन राशि
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : व्हाइट
 
संतुलित डाइट बनाए रखने से आप अपने आपको पहले के मुकाबले ज्यादा फिट और हे्ल्थी महसूस करेंगे। आपके नए डाइट प्लान का सीधा असर आपके शरीर पर दिखाई देगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने के लिए घर वालों के साथ किसी भी तरीके के झगड़े या अनबन से दूर रहने में ही समझदारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। आपके द्वारा पैसे बचाने के उपाय कारगर साबित होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगे।
 
कर्क राशि
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : ब्राउन
 
आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहने से आप जरूरत की चीजों पर खर्च करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके द्वारा अपनाई गई एक्टिव लाइफस्टाइल आपको सेहतमंद रखने में कारगर साबित होगी। सोशल सर्कल में आपकी व्यस्तता आपके निजी जीवन में खलल डाल सकती है। परिवार वालों को समय देना आवश्यक है। व्यावसायिक जीवन में आपकी श्रेष्ठता आपको सहकर्मियों से आगे भी रखेगी और सीनियर्स की नजरों में बने रहने का अवसर भी प्रदान करेगी। आपसे जलने वालों को आप अपने काम से शांत करने में सफल होंगे।
 
सिंह राशि
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : लाइट ग्रे
 
ऑफिस में बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द खत्म करना आवश्यक होगा, तब ही आप नई समस्याओं को सुलझाने की सोच सकते हैं। हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए आपको पौष्टिक और संतुलित डाइट की जरूरत होगी जिसको फॉलो करने पर ही आप अपने आपको फिट महसूस करेंगे। अच्छी पढ़ाई को लेकर छात्रों के आगे काफी सारे विकल्प आएंगे जिनमें से उनको सबसे सटीक विकल्प चुनने के लिए धैर्य से काम लेना होगा। हड़बड़ी में किए फैसले मुश्किल में डाल सकते हैं।
 
कन्या राशि
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : क्रिमसन
 
करियर के मामले में आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल है। आपकी क्षमता के बल पर आपको एक नई और बेहतर नौकरी मिलने की संभावना है तथा इस मौके को न गंवाएं। छोटी-मोटी बीमारियों पर ध्यान दें, लंबे समय तक ऐसी शिकायतों को नजरअंदाज करने से शरीर को अंदरुनी नुकसान पहुंच सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में आलस छोड़कर अपनी गति बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
 
तुला राशि
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : टर्कोइज
 
किसी महत्वपूर्ण काम में आपके पीछे हो जाने के संकेत हैं जिसकी वजह से आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। सोशल सर्कल में आपको दोस्तों के साथ मिलकर कोई मनोरंजक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। रोमांस में आपका एकांत में समय व्यतीत करने का फैसला आपके पार्टनर को असमंजस में डाल सकता है, मगर अंत में आपकी प्रबल इच्छा ही कामयाब होगी। आप किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलेंगे जिसके साथ समय बिताने में आपको काफी मजा आएगा।
 
वृश्चिक राशि
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : ऑरेंज
 
आर्थिक स्थिति में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होगा और स्थिरता रहेगी। रुके पैसे मिलने की भी संभावना है। व्यावसायिक मामले में आपको आपकी काबिलियत दर्शाने का मौका मिलेगा जिसके चलते आप अपने सीनियर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब होंगे। फलस्वरूप आपकी सैलरी में बढ़ोतरी या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। सामाजिक जीवन अच्छा होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने के संकेत हैं। आप अपने लुभा लेने वाले व्यक्तित्व और आउटगोइंग नेचर से किसी को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे।
 
धनु राशि
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : रोजी ब्राउन
 
अपने से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ बेहतर तालमेल बनाने से आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। अपोजिट सेक्स के किसी व्यक्ति का जाने-अनजाने में आप अपने एक्साइटिंग व्यक्तित्व से मन मोह लेंगे। फिट और सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-मोटे बदलाव लाने होंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। विषयों के सिलेक्शन को लेकर छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, मगर आपके अध्यापकों के सहयोग से आप समस्या दूर कर सकेंगे और अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम ला पाएंगे।
 
मकर राशि
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : लाइट येलो
 
वर्कफ्रंट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आप एक कदम आगे रहने में कामयाब होंगे, जो आपके सीनियर्स को काफी प्रभावित करेगा। प्रमोशन हो सकता है और आय में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। सोच-समझकर ही अपने खर्चों के बारे में सोचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम या विवाह में आप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बनकर उभरेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर बीमारी से दूर रहने की कोशिश ही आपकी अच्छी सेहत की कुंजी बन जाएगी।
 
कुंभ राशि
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : मेजेंटा
 
किसी भी तरह की परीक्षा में उतरे छात्र यदि अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं, तो उनको खुशी की खबर मिलने के संकेत हैं। घरेलू उपचार या अल्टरनेट मेडिसिन आपको आपकी किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होगी। परिवार के साथ ज्यादा समय न बिता पाने पर आपको निराशा हो सकती है, मगर आप इसका कोई न कोई हल निकालने में सफल हो जाएंगे। बड़ी-बड़ी डींगें न हांकें, खासकर के तब, जब दिखाने के लिए आपके पास कोई उपलब्धि न हों।
 
मीन राशि
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ब्लूइश ग्रीन
 
प्रोफेशनल मामलों में काफी एक्टिव रहेंगे। काम को लेकर आपके दिमाग में आने वाले आइडियाज के बल पर व्यावसायिक जीवन में आपको सीनियर्स के साथ उच्च श्रेणी में शामिल होने होने का अवसर प्राप्त होगा। अगर घर की किसी जरूरत की वस्तु पर आप पैसे खर्च करने की सोच से चिंतित हैं, तो परेशान न हों, क्योंकि आर्थिक स्थिति स्थिर रहने की संभावना है। सामाजिक जीवन में काफी हलचल होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रोमांस में किसी व्यक्ति से आकर्षित होकर उनके प्रेम में न पड़ें।

 
ये भी पढ़ें
Ravi Pradosh Katha 2021: साल का पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को, पढ़ें पौराणिक कथा