शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 11 July to 17 July 2022

Weekly Horoscope 11-17 July 2022: जानें इस सप्ताह की लकी राशियां? किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें साप्ताहिक राशिफल)

Weekly Horoscope 11-17 July 2022: जानें इस सप्ताह की लकी राशियां? किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें साप्ताहिक राशिफल) - Weekly Horoscope 11 July to 17 July 2022
साप्ताहिक राशिफल : (11 जुलाई से 17 जुलाई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
सफल होना है तो अपनी योजनाओं को स्पष्ट रखकर चलें। आर्थिक योजना बनाने और पैसों की तंगी को दूर करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां डाली जा सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भाई-बहनों का साथ मिलेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें, वरना सेहत को नुकसान हो सकता है। लव लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए प्रयास करते रहें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्लुइश ग्रीन

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
इस सप्ताह लोकप्रियता और सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आपके सीनियर आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। सोना, घर या जमीन आदि खरीद सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य प्रतियोगिता में सफल हो सकता है। पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। घर का रेनोवेशन या मरम्मत का काम करवा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
अपने प्रयासों से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। हर काम को परफेक्ट तरीके से करने की वजह से आप दूसरों से अलग दिखेंगे। ऑफिस में आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। समय पर लिए गए सही निर्णय से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर-परिवार में गलतफहमी या बहस हो सकती है। फिट रहने के लिए आप जिम या हेल्थ क्लब जा सकते हैं। छात्रों को स्कूल या कॉलेज के लिए स्कॉलरशिप मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद

कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
सफलता और उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत को देखते हुए आपकी सैलरी बढ़ाई जा सकती है। किसी सही निर्णय के कारण धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। रिश्ते में आए पुराने मतभेदों को दूर कर पाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
अपने आसपास की चीजों को एक अलग नजर से देखना शुरू करें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की जान बन सकते हैं। जल्दबाजी में निवेश करने से बचना है। ऑफिस में अपने प्रतिद्वंद्वियों से एक कदम आगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत आ सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
जिंदगी में आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। ऑफिस में आपके कंधों पर ज्यादा काम आ सकता है। किसी दोस्त की सलाह या लोन से आप आर्थिक तंगी से निकल पाएंगे। अपने पार्टनर को उनकी पुरानी गलतियों के माफ कर दें और आगे बढ़ें। सफलता पाने के लिए छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। दोस्तों या प्रेमी संग कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
मुश्किलों का दौर अब खत्म होते नजर आएगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करें। सिंगल लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। फिटनेस को लेकर की गई नई पहल से सेहत में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में आपको धनलाभ होगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अपनी क्षमताओं को जानने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दी निर्णय लेने की क्षमता और मैनेजमेंट स्किल्स से तारीफ बटोर पाएंगे। प्रयासों से आर्थिक स्तर पर सफलता मिल सकती है। घर में किसी सदस्य की शादी की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। रोज एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें। मुश्किल वक्त में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा

धनु : SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित कर पाएंगे। अटका हुआ या उधार दिया पैसा अब वापस मिल सकता है। सट्टा बाजार से धनलाभ हो सकता है। पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं, इससे आपके संबंध में प्यार बढ़ेगा और खुशियां आएंगी। किसी बड़े की मदद से भाई या बहन के साथ विवाद सुलझ सकता है। जंक फूड से दूर रहने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
ऑफिस में किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की वजह से कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवादित मामला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक मुद्दे को धैर्य के साथ सुनें। आप अपनी जीवनशैली में सुधार लाएं ताकि स्वस्थ रह सकें। परिवार के साथ किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
सेहत में सुधार को लेकर किए गए बदलाव से लाभ होगा। आप शरीर में नई एनर्जी महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस हो सकता है। ऑफिस में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसे उधार लेने से बचें और किसी से बहस भी न करें। आप नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं। ट्रिप को टालना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाब

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
हाथ में लिए गए हर काम में आपको सफलता मिलेगी। मेहनत का फल मिल सकता है। इस सप्ताह धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। पार्टनर के साथ शाम को रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। हेल्दी और संतुलित आहार लें। काम को लेकर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा



Weekly Horoscope 2022
 
ये भी पढ़ें
गुरु पूर्णिमा विशेष आरती : जय गुरुदेव अमल अविनाशी