शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 11 - 18 February 2018

11 से 18 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

11 से 18 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 11 - 18 February 2018
* क्या लाया नया सप्ताह आपके लिए, जानिए
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
यदि आप सभी तरह के मनमुटाव को दूर करना चाहते हैं तो आपको शांति से बातचीत करने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा काम का भार लेने से बचें। उच्च पदस्थ लोगों की नजर में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। समाजसेवा के काम में लगे लोगों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
 
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
जो लोग रोमांटिक शाम की उम्मीद पाल रहे हैं उन्हें अपनी तरफ से पहल करने की जरूरत होगी। किसी खेल समारोह के माध्यम से अपना खोया हुआ जुनून वापस महसूस कर सकते हैं। कम समय में अधिक लाभ देने वाली योजना का फायदा ले सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने की आपकी योजना को सभी की सराहना मिलने वाली है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
फर्नीचर या कोई अन्य अप्लायंसेज खरीदे जाने की संभावना है। आपको अपने काम की क्वालिटी सुधारने की जरूरत है। मार्केटिंग के लोगों को चैलेंजिंग असाइनमेंट मिलने की संभावना है। साइड बिजनेस की शुरुआत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। अपने प्रेमी को परिवार से मिलाने का विचार टाल देना बेहतर होगा। नौजवानों को समझाने के लिए समझदारी से बात करना सही रहेगा। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सफेद
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
आपका सपना पूरा होने वाला है। ऐसी नौकरी मिलने वाली है, जहां महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का मौका मिल सकता है। किसी करीबी की खुशी से आपको उत्साहित होने का मौका मिल सकता है। वित्तीय स्तर पर एक ही साथ सब पैसा लगाने का रिस्क लेने से बचें। लंबे समय से चल रहा प्रेम-प्रसंग शादी के रिश्ते में बंधने वाला है। करीबी लोगों के साथ यात्रा करना काफी रोमांचक साबित होने वाला है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
अच्छा खानपान और एक्सरसाइज आपकी सभी शारीरिक परेशानियों को दूर कर सकता है। सकारात्मकता से काम करने की प्रेरणा मिल सकती है। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पारिवारिक स्तर पर सहयोग करने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। नाइट आउट के लिए जाने के लिए लवर के प्रपोजल को स्वीकार कर लिए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग: मरुन
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
लंबे समय से इंतजार किया जाने वाला काम अब शुरू होने जा रहा है। यदि सामने वाला किसी काम के लिए अनिच्छुक दिख रहा है तो आप भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर कुछ चीजें स्पष्ट होने में अभी वक्त लग सकता है। किसी खास समारोह में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। प्यार के चक्कर में पड़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आपके रोमांटिक आइडिया को लवर द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है। जिस काम के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब उसकी शुरुआत करने का सही समय आ गया है। अपने मनपसंद काम में व्यस्त रहने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में स्वत: कोई मौका आपके सामने आ सकता है जिसे आप किसी भी हाल में भी हासिल करेंगे। आप अपने करीबियों के साथ दिन बिताने का प्रयास कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्वा ग्रीन
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आप में से कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जिसे आप पसंद करते हैं उसके लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भी समय निकालना होगा। किसी व्यापारिक सौदे में हो रही तरक्की को बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता हो सकती है। पढ़ाई के मामले में उत्साहित करने वाली सफलता मिलने की संभावना है। समझदारी से किए गए निवेश के कारण आर्थिक स्तर पर मजबूती बनी रहेगी। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नारंगी
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आप अपनी लापरवाही को छोड़ें, अन्यथा वित्तीय नुकसान की आशंका है। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए आपको अपने सहकर्मियों के साथ सही व्यवहार रखने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर आप जो भी करते हैं, उससे पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें, गलती की आशंका है। आप जो भी काम लेंगे उसे पूरा करने में सफल रहने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए काफी आमदनी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
व्यायाम में नियमित रहने का फायदा आपको महसूस होगा। जिसे आप पसंद करते हैं उससे मुलाकात का मौका मिल सकता है। यदि आपको इस बात से फर्क पड़ता है कि लोग आपके लिए क्या कहते हैं तो दूसरों के लिए बोलने से पहले खुद भी सोच लें। दूसरों को नीचा दिखाने की आदत पर काबू रखें, आपके ऊपर उल्टा पड़ने की आशंका है। जिस बात को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, अब उससे निजात मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई के स्तर पर बड़ी सफलता की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
परिवार में किसी से निकटता बढ़ने से आपको संतोष का अनुभव होगा। परिवार में कोई सुखद समारोह होने के कारण उत्साहित महसूस करेंगे। पेशेवर स्तर पर अपनी अच्छी छवि बनाकर आप करियर में बड़ा मौका पा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों के लिए सही जोड़ीदार की तलाश पूरी होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मिल रही शोहरत का उत्सव मनाने के लिए दोस्तों को दावत पर बुला सकते हैं। पढ़ाई के स्तर पर किसी चुनौती को आसानी से पार कर लिए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
निवेशकों के लिए लाभ का दिन साबित होगा। पूर्ण फिट रहने के लिए आपको अपने ट्रेनर के अनुकूल चलने की जरूरत है। आपकी योजना व्यावसायिक स्तर पर कारगर साबित होगी, लाभ मिलने की संभावना है। किसी से मिलने के लिए विदेश जाने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के संकेत हैं। आप अपने परिवार के हित के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज रोमांटिक शाम बिताए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का सलेटी