शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast 13 to 19 April 2020

Weekly Forecast 2020 : इस सप्ताह चमकाना है अपना भाग्य तो करें ये उपाय (पढ़ें राशिनुसार)

Weekly Forecast 2020 : इस सप्ताह चमकाना है अपना भाग्य तो करें ये उपाय (पढ़ें राशिनुसार) - Weekly Forecast 13 to 19 April 2020
Weekly Horoscope April 2020
  मेष
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। अपने रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई दोस्त धन संबंधित परेशानियों से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
 
उपाय : काले और नीले रंगों का प्रयोग न करें।

 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
 
वृषभ-
 
अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए आपको अपनी टीम में उत्कृष्ट पारस्परिक कौशल के साथ- साथ प्रेरित व्यक्तियों की जरूरत है। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे और उसमें आपका सहयोग भी करेंगे। इस हफ्ते प्रॉपर्टी, रीयल स्टेट या किसी कल्चरल प्रोजेक्ट में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
 
 
उपाय : शुक्रवार के दिन खटाई का सेवन न करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रिमसन
 
मिथुन-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस समय फायदा होगा और अपने प्रोफेशनल कॉन्ट्रेक्ट्स को मजबूत करने की कोशिश करें। जरूरत के समय आपके रिश्तेदार आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सजग रहें। धनलाभ कमाने के लिए कुछ योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
 
उपाय : अपनी माता या मातातुल्य महिला का सम्मान करें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
कर्क-
 
करियर को लेकर यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफल होने के लिए भावनात्मक रूप से मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में बना कोई नया रिश्ता शुभ और लाभदायक साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा।
 
 
उपाय : चांदी के बर्तन में दूध पीने से लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
सिंह-
 
करियर के लिए यह समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर के सहयोग से सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मेहमान के आने से अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।
 
 
उपाय : मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
 
कन्या-
 
आपके बिजनेस पार्टनर व्यापार को लेकर आपके विचारों और योजनाओं से उत्साहित नजर आएंगे। अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एंजॉय करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले हफ्ते आपके द्वारा की गई मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं।

 
उपाय : अपने पास हरे रंग का रूमाल रखें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
 
तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर कोई महिला सहयोगी अधूरे कामों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है। परिवार में किसी समारोह के आयोजन के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए इस समय अपनी योजनाओं पर काम करें, लाभ होगा।

 
उपाय : गाय और पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : वॉयलेट
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर समय मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों की बातों को नजरअंदाज न करें बल्कि उनके महत्वपूर्ण सुझावों को सुनें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काफी काम आएगी, लाभ होगा। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंड लोन का इंतजाम कर पैसा इकट्ठा करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
 
उपाय : चींटियों को मीठा खिलाएं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
धनु-
 
करियर के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। करियर को लेकर महत्वाकांक्षी लोगों को अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपने दोस्तों की कंपनी को खूब एंजॉय करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सही समय पर सही चीजों को कर अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल है।
 
उपाय : घर में पीले रंग के फूल का पौधा लगाएं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
मकर-
 
राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस हफ्ते परिणाम आपके पक्ष में जाएंगे जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। किसी ऐसी चीज पर निवेश करने की सोच सकते हैं जिसकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती जाए। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

 
उपाय : प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
कुंभ-
 
टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा के चलते अपने काम में दूसरों से आगे रहेंगे। माता-पिता की सलाह किसी निर्णय को लेने में काफी मददगार साबित होगी। किसी लॉन्ग टर्म प्लान में निवेश करना फायदे का साबित होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता अनुकूल रहेगा।
 
उपाय : रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
मीन-
 
ग्राफिक्स डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते काफी लंबे से रुके बिलों का भुगतान आसानी से कर पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। 
 
उपाय : पक्षियों को खाना खिलाने से लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 6