मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. The Wise Centaur sign

20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच है बर्थ डे तो जानिए क्या है खास

20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच है बर्थ डे तो जानिए क्या है खास | The Wise Centaur sign
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। भारत में 12 और पश्‍चिम में 14 राशियों के अस्तित्व को मान्यता है जबकि राशिपथ पर और भी राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है बीसवीं राशि सेन्टॉर।
 
 
1.सेन्टॉर तारामंडल को हिंदी में बुद्धिमान नरतुरंग कहते हैं। नरतुरंग का मतलब है एक ऐसा व्यक्ति जो नर और घोड़े का मिश्रण हो। आकाश के दक्षिणी भाग में स्थित इस तारामंडल में कुल 69 तारे हैं जिन्हें बायर नाम दिया है।
 
2.यूनानी ग्रंथों में इसे एक आधे आदमी और आधे घोड़े के शरीर वाले प्राणी के रूप में दर्शाया जाता था। पृथ्वी से सूरज के बाद सबसे नजदीकी तारा मित्रक इसी तारामंडल में स्थित है।
 
 
3.यदि आपका जन्म 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच हुआ है तो आप बेहतर क्षमता वाले व्यक्ति हैं, लेकिन इसका उपयोग करने में आप पीछे रह जाते हैं। व्यक्तित्व की इस खामी को सुधारें। 12 राशियों के अनुसार देखें तो आपमें कुछ मीन और कुछ मकर राशि वालों के गुण माने जा सकते हैं।
 
4.आप प्रकृति के अनुयायी और एक उपचारक हैं। बुद्धिमत्ता और सहानुभू‍ति से आप स्वयं को बदलने की क्षमता रखते हैं। आप सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए भाग्य और कर्म दोनों में विश्वास रखते हैं, लेकिन आपको अपने ज्ञान और समझदारी को पहले स्थान पर रखना होगा। यह अच्छी बात है कि आप प्रत्येक कार्य को बहुत योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। आप पत्नी या साथी के सहयोग से भी उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
 
 
5.आप कम बोलने वाले, गंभीर और उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों को ज्यादा पसंद करते हैं। आपको यात्राएं भी पसंद है। जरूरत इस बात की है कि आप कामपूर्ति बोलने की बजाय थोड़ा और बोलना सीखें। अपने दोस्तों की संख्‍या बढ़ाएं और हमेशा सच बोलें तथा नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार का नशा आपको जीवन में बुरी तरह से असफल कर देगा।