1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya Ka Kumbh Rashi Me Gochar

सूर्य जब बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को कर देंगे मालामाल | Surya Ka Kumbh Rashi Me Gochar

Aquarius
Sun transit in Aquarius : 13 फरवरी 2022 को सूर्य ग्रह मकर से निकलकर कुंभ (Kumbha sankranti 2022) राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन करने से 3 राशियों (zodiac sign Astrology) पर पर बहुत ही शुभ असर होगा और वे मालामाल हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे तीन राशियां।
 
 
1. मिथुन राशि ( Gemini): आपकी राशि का स्वामी बुध है और सूर्य एवं बुध में मित्रता रहती है। सूर्य ग्रह के कुंभ में गोचर से नौकरी और करियर में पहले की अपेक्षा सुधार होगा। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको सेहत का ध्‍यान रखना होगा। 
 
2. कर्क ( Cancer) : आपकी राशि का स्वामी चंद्र है। सूर्य का कुंभ में गोचर आपके लिए लाभकारी है। इससे नौकरी में उन्नति होगी और नए अवसर भी मिलेंगे। व्यापार में अचानक लाभ होगा और आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। 
 
3. कुंभ राशि ( Aquarius): सूर्य ग्रह के कुंभ में गोचर से नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्‍य‍स्‍तता रहेगी। धन भाव में सूर्य का गोचर होने से जबरदस्त आर्थिक लाभ का योग बनेगा। व्यापार में भी अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। बस आपको अपनी सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
अगला लेख
सूर्य चालीसा : इस पाठ से मिलेगा यश और सफलता का वरदान