1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya brihaspati yuti ka fal

22 अप्रैल को सूर्य और गुरु की शानदार युति से 6 राशियों की धन संबंधी समस्या होगी खत्म

guruwar ke upay
Surya guru ki yuti ka fal: 14 अप्रैल 2023 सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होगा और इसके बाद 22 अप्रैल को प्रात: 03:33 पर बृहस्पति का मेष में गोचर होगा। दोनों ही ग्रह मंगल की मेष राशि में गोचर करके शानदार योग बनाएंगे। मेष राशि में सूर्य और गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह की यह युति करीब 12 वर्ष बाद हो रही है जिसके चलते 6 राशियों की धन संबंधि समस्या समाप्त हो जाएगी।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि के दशम भाव में युति बन रही है जो कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
अगला लेख
23 अप्रैल को केदार योग, क्या है केदार योग, 500 साल बाद बन रहा यह खास संयोग, कैसा है आपके लिए