बुधवार, 16 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka vrishchik rashi me gochar fal
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (12:58 IST)

Shukra Gochar 2024: शुक्र के वृश्‍चिक राशि में गोचर से 3 राशियों को होगा नुकसान

Shukra Gochar 2024: शुक्र के वृश्‍चिक राशि में गोचर से 3 राशियों को होगा नुकसान - Shukra ka vrishchik rashi me gochar fal
Venus Transit in Scorpio 2024: 13 अक्टूबर 2024 की सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर हुआ है। मंगल की राशि में शुक्र का गोचर आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप 3 राशि के जातकों नुकसान हो सकता है। धन, ऐश्वर्य, संगीत, कला, सुख और समृद्धि में कमी देखने को मिल सकती है।
 
1. मेष राशि: आपकी राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का आठवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप जीवनसाथी की सेहत पर आपको ध्यान देना होगा। घर परिवार की समस्याओं के समाधान के बारे में आप सोच-विचार करते हुए दिखाई दे सकते हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामान करना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो प्रतिद्वंदियों से आपको कड़ी टक्कर मिल सकती है। आर्थिक जीवन में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन करते वक्त सावधानी रखें।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का पांचवें भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप आप घर-परिवार की चिंता में रहेंगे। खासकर बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होगी। कारोबार में भी औसत ही लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ तो होगा परंतु फालतू के खर्चों के चलते आप परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ की यात्राओं से बचकर रहें।
 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का पहले यानी लग्न भाव में गोचर होगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए अच्‍छी साबित नहीं होगी। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के असहयोग के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको धन की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्चे भी बने रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।