1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra grah ka rashi parivartan

31 अगस्त तक शुक्र का गोचर है इस खास राशि में, कौन सी 5 राशियां तरक्की करेंगी जिंदगी में

shukra grah ka rashi parivartan 2022
Venus transits in Leo 2022 : 31 अगस्त 2022 को सुख, सुविधा, सौंदर्य, कला और ऐश्‍वर्य का ग्रह शुक्र राशि बदलने जा रहा है। शाम 04 बजकर 09 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में सूर्य के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और शुक्र की आपसी शत्रुता है लेकिन शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों को लाभ मिलेगा। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे पांच राशियां।
 
1. वृषभ राशि: शुक्र का चौथे भाव में गोचर हो रहा है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो आपके लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि करेगा। परिवार में सुख और शांति के साथ ही प्रसन्नता का माहौल बनाएगा। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
2. सिंह राशि: शुक्र का लग्न भाव में गोचर होगा। शुक्र का गोचर सिंह यानी सूर्य की राशि में हो रहा है। साथ ही सूर्य के साथ युति भी बनेगी। ऐसे में यह गोचर आपको ज्यादा प्रभावित कर सकता है। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। 
3. तुला राशि : शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में आप पर इसका शुभ प्राभव होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
4. वृश्चिक राशि : शुक्र का गोचर दसवें भाव में होगा। इस दौरान आप नौकरी तरक्की करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। 
 
5. कुंभ राशि: शुक्र का साववें भाव में गोचर होगा। सिंह का शुक्र और सूर्य आपके लिए शुभ साबित होगा। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। अर्थ से जुड़े मामले निपटा पाएंगे। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। 
अगला लेख
हरतालिका तीज व्रत कब है, क्या हैं शुभ मुहूर्त, ग्रह संयोग, कैसे करें पूजा