शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. September Horoscope 2021

सितंबर 2021 :क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए,किसे मिलेगा धन, किसे मिलेगा गम

सितंबर 2021 :क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए,किसे मिलेगा धन, किसे मिलेगा गम - September Horoscope 2021
सितंबर 2021 मासिक राशिफल
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में तकलीफ रहेगी। कृषि में सामान्य लाभ मिलेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। माह के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी वैद्य के संपर्क से लाभ प्राप्त होगा। भाई के घर मांगलिक कार्य होने के योग हैं। कुछ नए कार्य के योग हैं।
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 11 अशुभ है। मंगल शांति कराएं व 'ॐ अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारी में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
दिनांक 4, 13 शुभ हैं, 19 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। नवीन कार्य होंगे। किसी सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। बहन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में आपसी तालमेल बनेगा।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 18 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु मामा पक्ष से तकलीफ रहेगी। किसी पुराने विचारों को लेकर परेशानी आएगी। मित्र की मध्यस्थता बहुत लाभप्रद रहेगी। माह के अंत में परेशानी आएगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। कृषि उत्तम लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। समाज में पिता का सम्मान बढ़ेगा, परंतु कुटुम्ब व रिश्तेदारी में लगाव की स्थिति कम होगी। किसी दूर की रिश्तेदार से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होने के योग हैं।
 
दिनांक 16, 25 शुभ हैं, 11 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा। किसी महिला साथी से परेशानी आ सकती हैं, सावधानी से काम करें। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। किसी राजनीतिक पार्टी से पद का प्रस्ताव आएगा। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 17 अशुभ है। शुक्र का दान व गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में पहले सप्ताह परेशानी, फिर अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ससुराल पक्ष से दूरी हो सकती है।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी पूर्वज की जमीन को लेकर परिवार में विचारों का मतभेद रहेगा। पिता-माता की धार्मिक यात्रा के प्रबल योग हैं।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 15 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में कोई परेशानी नहीं होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। भाई से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा। सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 14 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। व्यापार में पहले परेशानी, फिर अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। मामा पक्ष से मानसिक व आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारी में पिता का सम्मान बढ़ेगा।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष में आर्थिक तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी को मानसिक तनाव रहेगा। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदार सभी साथ खड़े रहेंगे।
 
दिनांक 7, 16 शुभ हैं, 12 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु व्यापार में परेशानी आएगी। माता से विचारों का मतभेद रहेगा। संतान के विवाह योग बनेंगे। भाई व परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं।
 
दिनांक 1, 28 शुभ हैं, 11 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ये भी पढ़ें
गणपति आला रे : गणेश उत्सव कब है, जानिए कोरोना काल में कैसे मनाएं गणपति उत्सव