शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Saptahik Rashifal December 2022

दिसंबर 2022 साप्ताहिक राशिफल: क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानें अपना Weekly Horoscope

दिसंबर 2022 साप्ताहिक राशिफल: क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानें अपना Weekly Horoscope - Saptahik Rashifal December 2022
वेबदुनिया यहां विशेष तौर पर अपने प्रिय पाठकों के लिए लेकर आया हैं दिसंबर माह का साप्ताहिक राशिफल, इस सप्ताह की कड़ी में जानिए शिक्षा, धन, व्यापार, कार्यक्षेत्र, प्रेम, सेहत, करियर, रोमांस, नौकरी, शेयर मार्केट आदि के बारे में संपूर्ण सामग्री एक ही स्थान पर...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 5 से 11 दिसंबर 2022) 
 
मेष : ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
अपनी काबिलियत से कुछ कर दिखाने का मौका मिलेगा, सावधानी रखें। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने की संभावना है। बिजनेस पर्सन कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। करियर गाइडेंस मिल जाने से रास्ता आसान होगा। आपके आसपास सपोर्टिव लोग हैं, अत: आप किसी भी चुनौती का सामना कर लेंगे। अचानक बढ़ा हुआ वर्क लोड आपको थका सकता है। अपनी डाइट को लेकर कॉन्शियस रहेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ब्राउन

वृषभ : TAURUS
(Apr 21-May 20) 
 
आत्मविश्वास और स्किल की बदौलत प्रोफेशनल क्षेत्र में रुतबा बढ़ा सकते हैं। स्टॉक मार्केट से अच्छा मुनाफा होने वाला है। जीवनशैली सुधारने का प्रयास करेंगे, डायटिशियन से संपर्क कर सकते हैं। घरेलू झगड़े सुलझा लेने का हुनर सीखना पड़ेगा। क्लासमेट के कमेंट से अपनी क्षमता पर दाउट नहीं करें, आत्मविश्वास रखें। डेली लाइफ से बोर हो रहे हैं तो कुछ अलग प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला

मिथुन : GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
पॉजिटिव एनर्जी और सेल्फ लव जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। सेहत को प्राथमिकता देंगे। आसपास के लोग भी आपके अंदर आए बदलाव महसूस कर सकते हैं। जल्द ही आपकी मेहनत का फल मिलेगा, नाम और पैसा सब हासिल कर सकते हैं। पार्टनर को समय नहीं दे पाना तनाव पैदा करने वाला है। टीचर या पैरेंट्स से मिला मोटिवेशन आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा करेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नीला

कर्क : CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
आपको प्रतिस्पर्धी के बदले खुद पर फोकस करना चाहिए। ऑफिस के काम में व्यस्तता के बावजूद रोमांच बना रहेगा। निवेश से उचित रिटर्न नहीं मिलना परेशानी में डाल सकता है। आपको समझना होगा कि काम या लोगों के अलावा आपकी और भी जिम्मेदारी है। फैमिली के लिए समय निकालें। पढ़ाई में फोकस बढ़ने की उम्मीद है। रिलेशनशिप में आया ठहराव खत्म हो जाएगा, इसे आगे ले जा सकते हैं। योगा क्लासेस शुरू करने का अच्छा अवसर है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी

सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। धैर्य से किसी भी स्थिति को संभाला जा सकता है। फिजिकल और मेंटल हेल्थ का अच्छे से ख्याल रखें। योग या मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। किसी करीबी का सान्निध्य आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। किसी खास के साथ आउटिंग का मजा लेंगे। करियर काउंसलिंग के लिए एक्सपर्ट सलाह ले सकते हैं, उत्साह बढ़ जाएगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : स्काई ब्लू

कन्या : VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
अपने आइडिया को एक्शन में बदलने का समय आ गया है। प्रोफेशनल्स को कोई बड़ा असाइनमेंट मिल सकता है। फिलहाल किसी बड़े खर्चे या निवेश से बचकर चलें, सेविंग्स पर नजर रखें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी के आने की संभावना है। दोस्त या किसी करीबी को आपके मदद की जरुरत पड़ सकती है। विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा होने वाला है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लाल

तुला : LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
ड्रीम कैसे पूरा किया जाता है, आप अच्छे से जानते हैं। मेहनत बेकार नहीं जाएगी। समय हर तरह से आपके अनुकूल रहने वाला है। कमाई से उत्साहित रहेंगे। लवर से कोई सरप्राइज मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। अपने संयम और अनुभवी लोगों की सलाह से फैमिली प्रॉब्लम को सुलझा लेंगे। प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले सभी पेपर को ध्यान से चेक कर लें, सुरक्षित रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

वृश्चिक : SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
अपने लक्ष्य की दिशा में काम करते रहेंगे। फाइनेंशियल कंडीशन शानदार रहने वाला है। को-वर्कर या बिजनेस पार्टनर पर किसी काम के लिए निर्भर रहना ठीक नहीं। आपके किसी निर्णय से परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। पार्टनर के साथ एडवेंचर ट्रिप का मजा लेने वाले हैं। पैतृक संपत्ति का हिस्सा आपके नाम किया जा सकता है। योग और मेडिटेशन को रूटीन में शामिल करेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

धनु : SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
परफेक्शन, पॉजिटिविटी और अच्छी फिटनेस के कारण चर्चा में रहेंगे। को-वर्कर को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। बिजनेस पर्सन को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। पार्टनर के इमोशन को समझेंगे, कोई शिकायत का मौका नहीं दे सकते। पारिवारिक माहौल उत्साहजनक रहेगा। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई को लेकर कॉन्शियस रहेंगे। पेंडिंग काम पूरा होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पिंक

मकर : CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
पुराने दोस्तों से मिलना रोमांच से भर सकता है। अपने होने वाले पार्टनर को समझने का मौका मिलेगा। आपसी गुणों में कई समानता पाएंगे। अच्छी विश्लेषण क्षमता के कारण प्रोफेशन में आगे जाने का मौका मिलेगा। इन्वेस्टमेंट से अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। पैसे से पैसा बनाने का हुनर समझेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या आ सकती है। स्टूडेंट अपने समय और ध्यान को सही जगह लगाकर रख सकेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : परपल

कुंभ : AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19)
 
जीवन के हर क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने वाला है। कंपनी के प्रति आपकी वफादारी हर काम में नजर आएगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी अच्छी इमेज बनने वाली है। बैंक-बैलेंस की सेहत का ध्यान रखना होगा। घर के सभी सदस्य पॉजिटिव चेंज लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच बना रहेगा। अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने से उत्साहित महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : स्काई ब्लू

मीन : PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
संभावना और उपलब्धि का रास्ता खुलने वाला है, तैयार रहें। टीमवर्क में काम करने से शानदार परिणाम हासिल करेंगे। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। अच्छी स्कीम में निवेश करेंगे। प्रेम संबंध को आगे ले जाने का विचार कर सकते हैं। सगे-संबंधी के साथ मनमुटाव घरेलू माहौल को प्रभावित करेगा। तनाव से बचना है तो बहस से दूर रहना होगा। किसी फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पिच

ये भी पढ़ें
5 दिसंबर : महान योगी महर्षि अरविंद घोष की पुण्यतिथि