सम्बंधित जानकारी
- Sun transit in Gemini : मिथुन संक्रांति क्या है, जानिए महत्व, मुहूर्त और सूर्य के मिथुन का क्या होगा 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर
- 15 जून को सूर्य के राशि बदलते ही 6 राशियों का चमक जाएगा करियर, मिलेगी मनचाही तरक्की
- मिथुन संक्रांति का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
- मिथुन संक्रांति पर्व 15 जून को: मिथुन राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, अर्घ्य देने से मिलता है आरोग्य
- सूर्य बदलेंगे अपना घर, जानिए मिथुन संक्रांति का किस राशि पर होगा कैसा असर
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश : किसे मिलेगी अच्छी खबर, किसे होगा क्लेश
सूर्यदेव 15 जून 2022, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए यहां जानते हैं 1 लाइन में किस राशि पर कैसा होगा असर...
मेष राशि : सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। अच्छी खबर मिलेगी।
वृषभ राशि : व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा। परिवार में सभी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि : अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। तनाव और क्लेश होगा।
कर्क राशि : कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला सुलझ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
सिंह राशि : नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जिद्दीपन छोड़कर परिवार की खुशियों पर ध्यान दें। तनाव और क्लेश होगा।
कन्या राशि : आपको परिवार के सदस्यों के प्रति विनम्र और सहयोग वाला भाव रखने की जरूरत है। फालतू बातों में समय बर्बाद न करें।
तुला राशि : धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा से लाभ होगा। परिवार से संबंध को बनाए रखें।अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक राशि : कार्य क्षेत्र में सतर्कता और कड़ी मेहनत से कार्य करने की जरूरत है। घटना दुर्घटना से बचना होगा।
धनु राशि : करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि यदि आप क्रोध या अहंकार का प्रदर्शन करते हैं तो स्थिति बिगड़ जाएगी।
मकर राशि : कोर्ट-कचहरी के मामले और कर्ज से मुक्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि : यश मिलेगा, शिक्षा में प्रगति होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। अच्छी खबर मिलेगी।
मीन राशि : परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। सोच समझकर ही आगे बढ़ें। तनाव और क्लेश होगा।
