मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mercury transit in Virgo 2023
Written By

बुध के कन्या में गोचर से चमक जाएगा 5 राशियों का भाग्य, लेकिन 2 को रहना होगा सतर्क

बुध के कन्या में गोचर से चमक जाएगा 5 राशियों का भाग्य, लेकिन 2 को रहना होगा सतर्क - Mercury transit in Virgo 2023
Budh ka kanya rashi me gochar 2023: बुध ग्रह इस समय सूर्य की सिंह राशि में मार्गी अवस्था में हैं और अब वह 1 अक्टूबर 2023 को रात करीब 20 बजकर 29 मिनट पर खुद की कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं जो 19 अक्टूबर तक यहीं रहकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में 5 राशियों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा जबकि 2 राशियों को सतर्कता से रहना होगा। बाकी की राशियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि में बुध का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी और करियर में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापार में भी आप अच्‍छा करने में सफल रहेंगे। पारिवार में अच्‍छा माहौल रहेगा।
 
2. मिथुन राशि : भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलेगा।
 
3. सिंह राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि आय के अन्य स्रोत बढ़ने के आसार है। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। व्यापारी हैं तो नए संपर्क बनाने और मुनाफा कमाना में सफल होंगे। आत्म विश्‍वास बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल में सुधार होगा।
 
4. वृश्चिक राशि : धन प्राप्त के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक हालात में सुधार होगा। करियर और नौकरी में उन्नति करने में सफल होंगे। व्यापारी को निवेश से लाभ होगा। नया व्यवसाय भी खोल सकते हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
5. धनु राशि : अपनी मेहनत के दम पर आप नौकरी में उन्नति कर पाने में सफल होंगे। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने  में कामयाब होंगे। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
Budh grah Mercury
इन 2 राशि वालों को रहना होगा सतर्क:
मेष राशि : आपके खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए सोच समझ कर खर्च करें। आपको नौकरी या व्यापार में थोड़ी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान से बचकर रहें। भविष्य को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। हालांकि परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
 
तुला राशि : आपके लिए यह गोचर परेशानियां खड़ी कर सकता है। भविष्य की चिंता सताएगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बच कर रहें। सोच समझकर निर्णय लें। करियर के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। व्यापारी हैं तो कड़ी प्रतिस्पर्धा भी झेलनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, किसके चमकेंगे सितारे, जानें ग्रहों की चाल से| 3 October 2023