1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mangal ka mesh me gochar fal

Mangal Gochar : मंगल का मेष राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद

Mangal Gochar
Mars transit in Aries: मंगल 1 जून 2024 की दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। स्वराशि और उच्च का मंगल बलवान होता है। इससे रुचक राजयोग का निर्माण भी होता है। ज्येष्‍ठ माह में मंगल के मेष राशि में जाने से 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद। भाग्य का तारा चमक जाएगा। जल्दी से जान लें कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
1. मेष राशि : आपके सितारे तो वैसे ही बुलंदी पर हैं और अब ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आपमें आत्मविश्वास, जोश, शक्ति, साहस और उत्साह बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। घर परिवार में खुशी रहेगी। हर तरह की चुनौतियों से आप निपट लेंगे। बस शत्रुओं से सतर्क रहेंगे तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
 
2. मिथुन राशि : आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आप अनुशासनबद्ध हो जाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। हनुमानजी का आशीर्वाद मिलेगा। 
 
3. कर्क राशि : आपके लिए मंगल का मेष में गोचर शुभ रहेगा। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में दोगुना लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ जाएगा। पेशेवर जीवन में अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार में बुलंदियां हासिल करेंगे। हालांकि परिवार में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन उनसे निपटने में आप सक्षम हैं। 
4. सिंह राशि : आपके लिए भाग्य के द्वार खुल जाएंगे। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होगी। निवेश से लाभ होगा। आपके शत्रु पराजित होंगे। वरिष्ठों और गुरुओं के साथ ही हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  
 
5. वृश्चिक राशि : आपके लिए सेहत लेकर आया है। इसी के साथ ही यह शत्रुओं को परास्त करेगा। हनुमाजी की कृपा से कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो तगड़ा लाभ होगा। यात्राओं से लाभ होगा। परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें