• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. July Rashifal This Week 2024

Weekly Forecast: 15 से 21 जुलाई साप्ताहिक भविष्‍यफल, जानें हर जानकारी एक क्लिक पर...

weekly rashifal 2024
July 2024 Weekly Forecast: यहां जानें वेबदुनिया के नवीन साप्ताहिक राशिफल में 15 जुलाई से 21 जुलाई तक। जानें हर जानकारी एक क्लिक पर...। 12 राशियों के लिए नया हफ्ता क्या लेकर आया है, किन राशियों का चमकेगा भाग्य। 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 15 से 21 जुलाई 2024 तक)
 
मेष 
( 21 मार्च- 20 अप्रैल)
अपने भीतर की ताकत को पहचानें।
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
हाल में मिली सफलता कॉफिडेंस बढ़ाएगी।
वित्तीय स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखेंगे।
किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेंगे।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें।
अकेडमिक रूप से सफल सप्ताह रहेगा।
यात्रा के दौरान बजट के प्रति सजग रहेंगे।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : ब्राउन
 
वृष 
( 21 अप्रैल- 20 मई) 
करियर और फाइनेंस के लिए अच्छा समय है।
खास फील्ड में एक्स्पर्टीज़ लेना चाहेंगे।
कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।
निवेश से अच्छा मुनाफा होने वाला है।
घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाएंगे।
अपने मनोभाव पर नियंत्रण रखना होगा।
किसी के सामने फिलिंग बताने से बचेंगे।
ब्रेक के बाद दुबारा व्यायाम शुरू करेंगे।
कोई आपके मामले में दखल दे सकता है।
दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बनेगा।
जीवनसाथी की अनकही बातों को समझें।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : लाइट ब्लू
 
मिथुन 
( 21 मई – 21 जून) 
एक सफल सप्ताह के लिए तैयार रहें।
कार्यक्षेत्र में खुद को साबित कर पाएंगे।
बॉस की प्रशंसा से प्रदर्शन सुधरने वाला है।
स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी।
निवेश के मामले में धैर्य रखना होगा।
जल्दबाज़ी  में निर्णय लेने से बचें, लाभ होगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
घरेलू वातावरण सौहार्दपूर्ण रहने वाले है।
अकेडमिक क्षेत्र में मार्गदर्शन की जरूरत है।
टिकट की परेशानी रहेगी, ट्रिप टल सकता है।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : लाइट ग्रे
 
कर्क 
(22 जून -22 जुलाई) 
रोमांचक और जीवंत सप्ताह रहने वाला है।
पारिवारिक समारोह को लेकर उत्साहित रहेंगे।
रिश्तों में एकता और मिठास को बढ़ावा मिलेगा।
करियर आगे बढ़ेगा,  अपेक्षा अपने अनुकूल ही रखें।
आर्थिक मामले में भविष्य की सोच रखनी होगी।
मन पर काबू रखना जरूरी है, बचत पर ध्यान दें।
अपनी हॉबी के लिए वक्त निकाल सकते हैं।
समर्पित प्रयास से सेहत में सुधार हो सकता है।
मकान खरीदने का सपना पूरा होने वाला है।
वैवाहिक जीवन में रोमांच बनाए रखना होगा।
लकी नंबर : 18 
लकी कलर : पिंक
 
सिंह 
( 23 जुलाई-23 अगस्त) 
हार्ड वर्क का फल अपेक्षाओं से परे मिलेगा।
मेडिटेशन करना मन को शांति प्रदान करेगा।
चल रही परियोजनाओं को कुशलता से संभालें।
पेशेवर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
किसी की सलाह से घरेलू मुद्दे सुलझा सकेंगे।
विपरित स्थिति में धैर्य रखें, समाधान मिलेगा।
पैतृक संपत्ति के विवाद को सुलझा सकते हैं।
आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है।
शादीयोग्य लोगों के जीवन में कोई आ सकता है।
यात्रा पर जाने वाले पूरी तैयारी के साथ निकलें।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन
 
कन्या 
(24 अगस्त – 23 सितंबर) 
काम और निजी जीवन में संतुलन लाना होगा।
टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है।
लंबी यात्रा थकाऊ और बोरिंग साबित होगी।
शैक्षणिक स्तर पर फोकस का अभाव दिखेगा।
जीवनसाथी के इमोशन को समझना होगा।
समझदारी और धैर्य रिश्ते को नया जीवन देगा।
अपने लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत रहना होगा।
फैमिली का सपोर्ट आत्मविश्वास पैदा करेगा।
अपनी हॉबी के लिए वक्त निकालें,  खुशी मिलेगी।
व्यवसायिक क्षेत्र में चुनौतियां आ सकती है।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : मैजेंटा
 
तुला 
( 24 सितंबर -23 अक्टूबर) 
सौभाग्य से भरा हुआ सप्ताह रहने वाला है।
अकेडमिक क्षेत्र में सफलता की संभावना है।
कार्यस्थल की चुनौतियों को निपटा सकते हैं।
विशेषज्ञता के साथ ही धैर्य की जरूरत है। 
शेयर मार्केट में निवेश का मन बना सकते हैं।
परिवार को आपके अटेंशन की जरूरत होगी।
उन गतिविधियों में शामिल हों जो आनंद दे।
स्पोर्ट्स या किसी आर्ट के लिए वक्त निकालें।
पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है।
सक्रिय जीवनशैली अपनाने का प्रयास करेंगे।
आलस और नकारात्मकता से निकलना होगा।
अच्छे जीवनसाथी साबित होने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : व्हाइट
 
वृश्चिक 
( 24 अक्टूबर- 22 नवंबर) 
सभी स्तर पर अवसर का रास्ता खुला है।
अपनी क्षमताओं को समझें और आगे बढ़ें।
पेशेवर चैलेंज का सामना मजबूती से करेंगे।
निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
घरेलू आयोजन को लेकर उत्साहित रहेंगे।
शादीशुदा जीवन में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।
खानपान में परहेज करना आवश्यक होगा।
ग्रुप डिसक्शन से पढ़ाई में आसानी होगी।
प्रॉपर्टी डीलर्स अपना विश्वास बनाए रखें।
रोमांचक ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।
लकी नंबर : 17
लकी कलर : मैरून
 
धनु 
( 23 नवंबर -21 दिसंबर) 
आरामदायक सप्ताह रहेगा, काम बनेगा।
आपका समर्पण सफलता दिला सकता है।
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के संकेत हैं।
निवेश के सही विकल्पों पर नजर डालें।
आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं।
भाई बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
फिजिकल और मेंटल फिटनेस पर ध्यान दें।
सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
आशावादी रहें, अवसरों का द्वार खुला रखें।
अकेडमिक क्षेत्र में कुछ नया कर सकते हैं।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : गोल्डन
 
मकर 
( 22 दिसंबर – 21 जनवरी) 
इस हफ्ते उन्नति के लिए तैयार रहें।
करियर में बड़ा मोड़ आने के संकेत हैं।
निर्णायक कदम उठाया जा सकता है।
वित्तीय क्षमता को बढ़ावा देने की जरूरत है।
वैवाहिक जीवन में विश्वास बढ़ाना होगा।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, व्यायाम करें।
परिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।
हार्ड वर्क करें और मेंटर्स से सलाह लें।
ट्रिप प्लान का पुनर्मूल्यांकन करना होगा।
रियल एस्टेट के काम में सावधान रहें।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : सिल्वर
 
कुंभ
( 22 जनवरी – 19 फरवरी) 
कार्यक्षेत्र में संभावना है, अच्छे नतीजे आएंगे।
लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वस्थ जीवनशैली और डाइट का ध्यान रखें।
भाई-बहनों को आपके सपोर्ट की जरूरत है।
पॉजिटिव और सपोर्टिव व्यवहार बनाए रखें।
वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ने वाली है।
शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने वाले हैं।
अपनी छुट्टियों को आरामदायक बनाएं।
घर लेने का सपना पूरा होगा,  आगे बढ़ें।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : पीच
 
मीन
 ( 20 फरवरी – 20 मार्च ) 
लक्ष्य के लिए मजबूती और समर्पण दिखाएं।
परिवार का सपोर्ट आपको प्रेरित करता रहेगा।
करियर को लेकर मिली सलाह इग्नोर न करें।
निवेशकों को अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।
शानदार रिटर्न की अपेक्षा रख सकते हैं।
परिवार विस्तार की संभावना दिख रही है।
हेल्दी डाइट और व्यायाम पर फोकस करें।
शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
घर बिक्री या खरीद का मन बना सकते हैं।
फॉरेन ट्रिप की संभावना बन रही है, तैयार रहें।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : क्रीम