शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 24 July 2019

24 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

24 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय। Daily Horoscope - Horoscope 24 July 2019
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा तनाव बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। भविष्य के कार्यों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होगा जिसके कारण आपको मन में चिंता रहेगी। संतान पक्ष से जुड़े कार्य होंगे, परंतु संतान के विचारों को समझें और व्यावहारिक तौर पर सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें एवं एवं उनके द्वारा दी गई सलाह का गहराई से चिंतन करें। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा शरीर में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा एवं परिस्थितियों को समझते हुए भविष्य की सफलता को ध्यान में रखते हुए आप सही निर्णय ले पाएंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के आशीर्वाद से आपको स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं कार्यक्षेत्र में सभी साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के साधन मजबूत होंगे एवं स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। अस्थिरता रहेगी। भविष्य की सफलताओं को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी। निर्णय लेने में अस्थिरता रहेगी तथा मन में भटकाव होगा। एकाग्रता की कमी होगी। वाणी पर संयम रखें। अधिक क्रोध आने पर वाणी का संयम रखें, नहीं तो बड़ा विवाद हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। पेट संबंधित विकार हो सकता है पाचनतंत्र में कोई रोग हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें, विचारों का मतभेद होने पर भी सामंजस्य बनाए रखें। ससुराल में किसी को कष्ट होने से आपका वहां पर जाना हो सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और सोचे हुए कार्य संपन्न होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा जिसके कारण कार्यों को बड़े मन लगाकर कर पाएंगे जिससे परिवार के लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सबसे आत्मीयता बनी रहेगी एवं सभी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित पुराने रोग में आराम मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों को सुनें और उनकी भावनाओं को समझें एवं सामंजस्य बनाकर रखें, क्योंकि पारिवारिक जीवन में समझदारी से ही आनंदपूर्ण वातावरण बनाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सभी का सहयोग प्राप्त होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा, परंतु मतभेद होने से विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों का सहयोग सामान्य रहेगा। माता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे। संतान के मन में आपके प्रति क्रोध आ सकता है। आप कृपया संतान को सही तरह से मार्गदर्शन प्रदान करें। उसको हड्डी से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बना रहेगा। कृपया सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाइयों के लिए कोई महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान को उचित मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता को सुनिश्चित करेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में और अधिक सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। तनाव बना रहेगा। किसी भी कार्य को करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। खून से संबंधित कोई रोग हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। नौकरी में किसी व्यक्ति के द्वारा आप की छवि को खराब किया जा सकता है। कानूनी मामलों में परेशानी बनी रहेगी। व्यवसाय में हानि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य होंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई विशेष योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाग्य विशेष फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। पुराना दिया हुआ धन वापस मिलेगा। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। धार्मिक अनुष्ठान में भी धन खर्च किया जा सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण यात्रा सकते हैं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। अस्थिरता बनी रहेगी। जीवन में कार्यक्षेत्र में संघर्ष होता रहेगा। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगा। परिवार में भाइयों से कम सहयोग मिलेगा। संतान से संबंधित कार्यों में रुकावट आएगी। संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के भाग्य से आपको अधिक सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। भाग्य कमजोर होने से कार्यक्षेत्र में कठिनाई उत्पन्न होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा व शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। पुराने शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। माता के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। छोटी बहनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के विचारों में मतभेद हो सकता है। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग हैं।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आत्मविश्वास की कमी रहने से सभी कार्य उदासीनता के कारण कार्य अपूर्ण रह जाएंगे। शरीर हड्डी से संबंधित रोग पैदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद अधिक बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य के कमजोर होने से कार्यक्षेत्र में कठिनाई उत्पन्न होगी। कानूनी मामलों में कठिनाई उत्पन्न होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों में प्रेम बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता के आशीर्वाद एवं सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को सभी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
ये भी पढ़ें
23 जुलाई से शुक्र ने बदला अपना घर, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर