सम्बंधित जानकारी
- Weekly Horoscope 8-14 June 2026: जून का यह हफ्ता किन राशियों के लिए लाएगा नौकरी-बिजनेस में बड़ी खुशखबरी?
- उच्च के गुरु का 3 राशियों पर पड़ेगा मिलाजुला प्रभाव, 5 उपायों से 100 प्रतिशत मिलेगा लाभ
- Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?
- 06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
- Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय
सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 जून 2026 को एक बहुत ही दुर्लभ और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन ग्रहों के राजा 'सूर्य' मृगशिरा नक्षत्र और धन-वैभव के दाता शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ ही कर्क राशि में सूर्य और गुरु की युति भी बन रही है। 4 जुलाई 2026 तक यह युति बनी रहेगी।
1. मेष राशि (Aries):
मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसे निकालने के लिए बैग तैयार कर लीजिए।
पैसों का मीटर: अचानक कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे और बड़ा फायदा होगा।
नौकरी-बिजनेस: ऑफिस में आपकी धाक जमेगी। प्रमोशन या सैलरी हाइक की गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेसमैन हैं, तो कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील आपकी झोली में आ सकती है।
2. मिथुन राशि (Gemini):
इस राजयोग के पावर से मिथुन राशि वालों की आर्थिक तंगी के दिन अब हवा होने वाले हैं।
कमाई के नए रास्ते: अब कमाई सिर्फ एक जगह से नहीं होगी, इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराना किया गया कोई इन्वेस्टमेंट (जैसे शेयर या प्रॉपर्टी) अब आपको छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला है।
घर में खुशियां: सुख-सुविधा की चीजें खरीदेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और कोई मांगलिक काम या पार्टी हो सकती है।
3. कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने वाला साबित होगा। भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे।
अचानक लॉटरी जैसा लाभ: सट्टा बाजार, कमोडिटी या किसी पुराने निवेश से अचानक मोटा पैसा हाथ आ सकता है, जिससे आपका बैंक बैलेंस सीधे बूस्ट होगा।
स्टूडेंट्स और युवाओं की मौज: परीक्षा या कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार थे, उन्हें मनचाही कंपनी से ऑफर लेटर मिल सकता है।
