1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Budh uday Gochar in Meen rashi

बुध के उदय होने से इन राशियों के बढ़ जाएंगे खर्चे, संभलकर रहें

बुध ग्रह का उदय मीन राशि में, 5 राशियों को होगी आर्थिक तंगी

Budh grah Mercury
Budh uday 2024 date : 19 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि में उदय होने वाले हैं। बुध के उदय के कारण 5 ऐसी राशियां हैं जिनके खर्चे बढ़ जाएंगे। उन्हें संभलकर खर्च करना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
1. मेष राशि : वैसे तो मेष राशि का अन्य ग्रह गोचर के कारण बहुत अच्छा समय चल रहा है परंतु बुध के उदय के कारण अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिसके चलते कर्ज भी लेना पड़ सकता है। इसलिए अभी से सतर्क रहें। पैसों की बचत करें। खर्चे सीमित करें। किसी भी प्रकार के लेन देने से बचकर रहें।
 
2. तुला राशि : आप की जिम्मेदारियों के बढ़ने से खर्चे भी बहुत ज्यादा बढ़ने वाले हैं। फिजूलखर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर चलें। खासकर अपनी और अपनों की सेहत का अभी से ध्यान रखें। आपको लोन लेने की जरूरत भी पड़ सकती है।
 
3. वृश्चिक राशि : वैसे ही आपका अच्छा समय नहीं चल रहा है और उपर से फिजूलखर्चों से आप परेशान रहने वाले हैं। अचानक से धन हानि के योग भी बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहें। लेन देन से दूर रहें। फालतू की जिम्मेदारियों से भी बचकर रहें। परिवार और अपने कार्य पर ही ध्यान दें। दूसरों के मसलों में दखल न दें। 
4. धनु राशि : आप पर वैसे ही शनि का अच्छा बुरा प्रकोप चल रहा है तो ऐसे में सोच समझकर ही धन खर्च करें। आपको आपके आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा कि पहले से ही खर्चों का और बचत का प्लान बना लें।
 
5. कुंभ राशि : फालतू के खर्चे करके आप पछताएंगे। फिलहाल रिटर्न की उम्मीद छोड़ दें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पैसों की बचत करें। अन्यथा मु्श्किल समय में आपको कोई उधार देने वाला नहीं मिलेगा। लोन लेना पड़ सकता है। लाभ के चक्कर में नुकसान भी उठा सकते हैं। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ram navami ki aarti : रामनवमी की आरती