• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 28 August Horoscope

28 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

28 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 28 August Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- कार्यप्रणाली प्रभावी रहेगी। कार्य पूरे होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- सुखद सूचना प्राप्त होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। अस्वस्थता तथा आलस्य का अनुभव होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- अचानक लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- आशंका-कुशंका से लेट-लतीफी होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


सिंह- कानूनी अड़चन सामने आएगी। जल्दबाजी व जोखिम से बचें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नति होगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- नीति निर्धारण में परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- तीर्थाटन संभव है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। चोरी-ठगी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


धनु- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रगति होगी। धनलाभ सुगमता से होगा। विवाद में न पड़ें। खर्च होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। दुर्घटना से बचें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- भागदौड़ व्यर्थ रहेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
5 सितंबर को है श्री गणेश चतुर्थी, मनोकामना कैसे करें पूरी, 8 उपाय