गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 To 31 July 2022 Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 2022 : साप्ताहिक राशिफल, इस हफ्ते किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा सितारों का साथ

Weekly Horoscope 2022 : साप्ताहिक राशिफल, इस हफ्ते किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा सितारों का साथ - 25 To 31 July 2022 Saptahik Rashifal
25 से 31 जुलाई 2022 (Astrology Horoscope 2022) का साप्ताहिक राशिफल। जानें नए सप्ताह में क्या कहते हैं आपके सितारे। किसे होगा व्यापार में मुनाफा, किसे मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता। साथ ही जानिए सेहत, रोमांस, व्यापार, निवेश, धनलाभ, करियर, नौकरी, शिक्षा आदि के बारे में सबकुछ एक ही स्थान पर। पढ़ें 12 राशियां- Weekly Horoscope
 
साप्ताहिक राशिफल : (25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक व्यापार में लगे लोगों को मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। रिश्ते को बेहतर करने के लिए पार्टनर को समय लग सकता है। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों का फल मिलना शुरू होगा। छात्र मेहनत से प्रतियोगिता में सफल हो पाएंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
खुद में सुधार लाने का समय है। करियर को लेकर बेहतरीन अवसर आपका दरवाजा खटखटा रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम को पहचान मिलेगी। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बनी हुई है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
थोड़ी-सी मेहनत से ही चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। फिजूल के खर्चों से बचने की कोशिश करें, वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। समाज में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का हरा

कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
ऑफिस में आप खुद को प्रोत्साहित महसूस करेंगे। आपके हाथ में कोई जरूरी प्रोजेक्ट आ सकता है। आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। निवेश में पैसा लगाने की सोच सकते हैं। मुश्किल वक्त में परिवार का साथ मिलेगा। काम की वजह से अपने जीवनसाथी को इग्नोर न करें। इससे रिश्तों में खटास आ सकती है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
नौकरीपेशा जातकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आय के नए स्रोत आपके लिए खुल सकते हैं। प्रेमी संग मतभेद दूर होने की वजह से रोमांटिक लाइफ का आनंद ले पाएंगे। परिवार में किसी बड़े से बहस करने से बचें। रोज एक्सरसाइज करने से लाभ होगा। छात्र भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको अपने बजट में ही अच्छा घर मिल जाएगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैजेंटा

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। किसी व्यापारिक डील से आय में वृद्धि होने की संभावना है। रोज एक्सरसाइज करने से दीर्घकालिक बीमारियां कंट्रोल में रहेंगी। अपने आहार में विटामिनों और हेल्थ सप्लीमेंटों को शामिल करें। जीवनसाथी के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। प्लॉट या घर के लिए लोन मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
सफलता को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करते रहना होगा। ऑफिस में आपके क्रिएटिव आइडिया सीनियर्स को पसंद आएंगे। छात्रों को अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। उम्मीद से ज्यादा आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
ऑफिस में खुद को साबित करने के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक स्रोतों से धनलाभ के योग बन रहे हैं। आपके प्रयासों से घर में सुख-शांति आएगी। रोमांटिक लाइफ भी खुशनुमा रहने वाली है। रोमांचक ट्रिप पर जा सकते हैं। आप फार्म हाउस खरीदने की सोच सकते हैं। इस समय छात्र किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। अपने आइडिया पर भरोसा रखें, इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जरूर मिलेगी। रिलेशनशिप को बेहतर करने के प्रयासों में अब सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्तर पर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। छोटे-मोटे दर्द और अकड़न से आराम मिलेगा। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मैटलिक ब्लू

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
निजी जीवन या प्रोफेशनल लाइफ में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। आय का स्रोत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। सिंगल लोगों की जिंदगी में प्यार दस्तक दे सकता है। ऑफिस में भी प्यार हो सकता है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। अच्छी परफॉर्मेंस से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रिमसम

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
किसी प्रोजक्ट को पूरा करने में आपके नेतृत्व करने का गुण उभरकर आ सकता है। इंश्योरेंस या किसी लंबी स्कीम से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की शादी की वजह से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी संग कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत रहने से बीमारियां दूर रहेंगी।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैजेंटा

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20) 
 
ऑफिस में आपके काम और प्रयासों की प्रशंसा होगी। विदेश से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसमें आपको परिवार के बड़ों का पूरा साथ मिलेगा। रिश्ते में प्यार और मजबूती बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद


Weekly Horoscope 2022
 
ये भी पढ़ें
साप्‍ताहिक कैलेंडर 2022 में जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त (25-31 July)