सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 April to 25 April 2021

Weekly Horoscope 19 से 25 अप्रैल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें अपना भविष्यफल

Weekly Horoscope 19 से 25 अप्रैल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें अपना भविष्यफल - 19 April to 25 April 2021
* साप्ताहिक राशिफल : 19 से 25 अप्रैल 

मेष
 
एक सपना जिसने आपको लंबे समय से परेशान किया था, अब पूरा होने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सामाजिक और प्रोफेशनल दोनों ही स्तरों पर आपकी तरक्की संभव है। बिजनेस के क्षेत्र में एक ऐसा सौदा कर सकते हैं जिससे आपको कई स्तरों पर लाभ होगा। गोल्ड में निवेश करने का विचार सही है। निश्चित रिटर्न की अपेक्षा है। एरियर का रुका हुआ पैसा मिल जाने से आर्थिक मजबूती रहेगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा

वृषभ
 
अच्छी आमदनी से लाइफस्टाइल में परिवर्तन होने वाला है। जिम्मेदारी और किसी की मदद करने की सोच रखने का इनाम मिल सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर मिला कोई गिफ्ट आपके लिए संपत्ति बनने वाला है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय काम अपने हाथ में लेना फिटनेस के लिहाज से अच्छा साबित होगा। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22,
शुभ रंग : इंडिगो

मिथुन
 
आप किसी ऐसी चीज में भाग लेने से इंकार कर सकते हैं, जो आपको अपील नहीं कर रही। सामाजिक क्षेत्र में आपको दरकिनार करने वालों के साथ पंगा लेना व्यर्थ रहेगा। खरीददारी की होड़ में शामिल होकर या प्रलोभन में पड़कर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, सतर्क रहें। नियमित दवा नहीं लेने से तबीयत ठीक होने में देर लग सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कर्क
 
किसी को आपकी उदारता की जरूरत है, आप उसे निराश नहीं कर सकते। कुछ जरूरी काम पूरे करने के लिए आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन रहने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य का गुस्सा पूरे माहौल को प्रभावित कर सकता है। संदिग्ध व्यवहार के साथ आप निजी रिश्ते में सरलता बनाए रखने की अपेक्षा नहीं रख सकते।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी

सिंह
 
भले ही किसी ने गलती की हो, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर तरक्की की संभावना बन रही है। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बड़ा सपना देख सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपने व्यवहार से अच्छी जगह बना सकते हैं। परिवार में किसी की शादी तय होने की संभावना है। लव लाइफ में कदम रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कन्या
 
अपने उद्देश्य के एक और कदम नजदीक आने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर सबकुछ व्यवस्थित करने का इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा, तैयार रहें। परिवार में किसी आयोजन की जिम्मेदारी लेने के लिए आप पर भरोसा किया जा रहा है, निराश नहीं करना चाहेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में सामान्य से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन रहने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर सीनियर्स को प्रभावित करने का प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक स्तर पर अच्छी स्थिति में रहेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

तुला
 
इस सप्ताह आप किसी जटिल काम को लेने की मानसिक अवस्था में नहीं रहेंगे। खर्च बढ़ने के बावजूद समझदारी से बजट पर नियंत्रण रखा जा सकता है। कमजोर और थका हुआ महसूस करने वाले लोग अपनी स्फूर्ति वापस पाने वाले हैं। पढ़ाई के स्तर पर भले ही आप मजबूत स्थिति में हैं, मेहनत करना नहीं छोड़ सकते। पारिवारिक समारोह में पूरी तरह से व्यस्त और मस्त रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रिमसन

वृश्चिक
 
आप जिस किसी काम में शामिल हैं, उसे बिना देर किए अपने दम पर पूरा कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा उठाए गए कदम की सराहना होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों का बड़ी कंपनी में कैंपस सिलेक्शन होने की उम्मीद है। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। लव लाइफ में जड़ता आपके अंदर झुंझलाहट पैदा कर सकती है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा लाल

धनु
 
किसी काम में धैर्य बनाए रखना होगा, जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कोई आपको अपनी मर्जी का करने से रोककर निराश कर सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके काम से सीनियर्स असंतुष्ट हो सकते हैं। आपके दायित्व पर सवाल उठने वाला है। जल्दी अमीर होने का कोई झटपट तरीका काम नहीं करेगा, सतर्क रहें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन

मकर
 
परेशानी से निकलने का रास्ता हमेशा खुला रहता है। दिल के बदले दिमाग से काम लेना असर दिखाएगा। पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। पुरानी शारीरिक समस्या को गुडबॉय कहने का वक्त आ गया है। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने प्रदर्शन से खास जगह बना सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के संकेत हैं। यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है, तैयार रहें। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

कुंभ
 
आपके मन में जो कुछ है, उसे पाने के लिए आप अपना तरीका बदल सकते हैं। पढ़ाई में निरंतर सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र की उपलब्धि को लेकर सराहना होने की उम्मीद है। प्रेमी के साथ आपसी तालमेल मजबूत होने से रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ने वाली है। कानाफूसी वाले गॉसिप में शामिल हो सकते हैं। किसी सदस्य के अचानक आगमन से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
 
मीन
 
प्रोफेशनल स्तर पर उत्साहित करने वाला प्रदर्शन रहेगा। सबकुछ आपके हित में रहने की उम्मीद है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की एक जटिल समस्या को आप अपनी बदौलत हल कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी तीव्र बुद्धि का लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र के किसी कठिन काम को करने में आप सफल हो सकते हैं। कहीं से पैसे की मदद मिलने की संभावना कम लग रही है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम

ये भी पढ़ें
Weekly Muhurat 2021 : नए सप्ताह के 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, यहां पढ़ें