शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 18 July to 24 July 2022 Weekly Horoscope

Weekly Horoscope 18-24 July: 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है नया हफ्ता, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 18-24 July: 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है नया हफ्ता, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल - 18 July to 24 July 2022 Weekly Horoscope
July 2022 Your Horoscope 18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल यहां पढ़ें। जानिए क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके सितारे। सेहत, प्रेम, रोमांस, बिजनेस, निवेश, धनलाभ, करियर, नौकरी आदि... जानिए सबकुछ एक ही स्थान पर। जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्‍यफल- Weekly Horoscope 2022 
 
साप्ताहिक राशिफल : (18 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
प्रेमी के साथ शाम को कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। सिंगल लोगों को अपनी पसंद का साथी मिल सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार ट्रिप पर जा सकते हैं। लंबे निवेश की स्कीम में अभी हाथ न डालें। ऑफिस में खुद को साबित करना पड़ सकता है। चुनौतियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। सेहत या फिटनेस को लेकर आपका सपना पूरा होगा। जंक फूड से दूर रहें और संतुलित आहार लें। आप नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स की आंखों में चमक सकते हैं। धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार के फूल खिलाने के लिए सही समय है। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। जल्द ही विदेश यात्रा पर जाने का आपका सपना पूरा होगा। किसी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश न करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की वजह से हर किसी की नजर आप पर रहेगी। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावना है। इस सप्ताह आप बचत पर ध्यान देने वाले हैं। परिवार में कोई शादी-समारोह या शुभ कार्यक्रम हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। मेडिटेशन से मानसिक शांति पाने में मदद मिलेगी। लंबी यात्रा को टालना बेहतर होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का ग्रे

कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)
 
प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। वैवाहिक जीवन में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। फैमिली प्लानिंग कर रहे है तो जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। लंबे उतार-चढ़ाव के बाद कार्यक्षेत्र में अब स्थिति ठीक होती नजर आएगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : गुलाबी

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
अच्छा काम करने की वजह से आपकी प्रशंसा होगी। सेहत को लेकर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दूसरी बार प्यार में पड़ना चाहते हैं तो अब आप कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने प्रसंग में भी प्यार ढूंढ सकते हैं। ऑफिस में खुद को साबित कर पाएंगे। गैरजरूरी खर्चों से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है। इस समय यात्रा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। सफलता पाने के लिए मेहनत का साथ न छोड़ें। व्यापारियों को थोड़े-से प्रयास से ही अपने काम में सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। लव लाइफ में अब सब कुछ ठीक हो सकता है। अपने पार्टनर को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। अपने खानपान और सप्लीमेंट्स पर नजर रखें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ग्रे

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
ऑफिस में आपके हाथ में कोई महत्वपूर्ण काम आ सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हर पल का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक से धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
ऑफिस में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में ऊंची सैलरी पर नौकरी मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए अच्छा समय है। पुराने नुकसान से भी उबर पाएंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से मूड अच्छा होगा। इससे घर में भी शांति बनी रहेगी। आप किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : वॉयलेट

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
ऑफिस में प्रयासों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सोशल लाइफ में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लोन के लिए अप्लाई किया है तो आपकी अर्जी पूरी हो सकती है। अपने करीबियों पर खूब प्यार लुटाएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गलतफहमियां हो सकती हैं। हल्की एक्सरसाइज और सही खानपान से सेहत में सुधार होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : महरून

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
इस सप्ताह आपको अपने हर कार्य में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। इससे आगे बढ़ने के दरवाजे खुलेंगे। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिलेशनशिप में हैं तो अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। घर में विवादित मुद्दों पर बहस करने से बचें। काम के स्ट्रेस को कम करने के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी डील से मुनाफा होगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
मेहनत का फल आपकी उम्मीद से ज्यादा मिलेगा। इससे मन प्रसन्न और दिमाग शांत रहेगा। नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी और प्यार बढ़ेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का पीला

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
जीवन में बदलाव लाने के लिए अच्छा समय है। इस बदलाव से आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है। ऑफिस में कार्यों में सफलता मिलेगी। इससे आपकी जिम्मेदारियां और पॉवर बढ़ सकती है। आर्थिक स्तर मजबूत होने से आप लग्जरी चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी निर्णय को लेकर उलझन में हैं, तो परिवार के किसी सदस्य की सलाह ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा


ये भी पढ़ें
लाल किताब क्या कहती है : जब सूर्य और बुध साथ हो तो कैसा होगा जीवन