14 सितंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
वृषभ- संतान की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मिथुन- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
सिंह- अस्वस्थता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यय वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
कन्या- हानि-दुर्घटना से बचें। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। अचानक लाभ संभव है। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
तुला- व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। झंझटों से बचें। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु- यश प्राप्ति हो सकती है। कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
मकर- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
कुंभ- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। चोट-चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- अपमान हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश व यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।