शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 July Daily Horoscope

12 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

12 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय। Rashifal 12 July - 12 July Daily Horoscope
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। माता की सलाह से आपकी चिंता दूर होगी। ससुराल में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आज के दिन वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा। मन में कई प्रकार की चिंताएं बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। नौकरी में अपने से बड़े अधिकारी के द्वारा डांट-फटकार भी लग सकती है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। धन के मामलों में आप आज बहुत ही भाग्यशाली हैं। आज आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ रहेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने के योग हैं। जीवनसाथी के द्वारा कोई धार्मिक पूजन-पाठ किया जाएगा। व्यवसाय में धन से संबंधित सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के द्वारा आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा। दिमाग स्थिर रहेगा। संतान के किसी विशेष कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है जिसके कारण मन में तनाव रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी कोई तकलीफ हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इस कारण से आपके मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। ससुराल की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको किसी प्रकार की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। मामा पक्ष में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपकी संतान के लिए आज का दिन शुभ दिन है। संतान की सफलता से आप गौरव की अनुभूति करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। शत्रु आपके प्रभाव से परास्त होंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रकार की सुख-सुविधा वाले बिजली उपकरण को खरीदने में धन खर्च करेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपके मन में तनाव रहेगा। माता का सम्मान करें और उनकी सलाह मानें। माता से विवाद न करें। संतान के विचार सुनें। संतान की समस्या सुनने एवं उसको हल करने का प्रयास करें। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें, कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। आज आप बहुत प्रभावशाली रहेंगे। छोटे भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता की सलाह मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। किसी प्रकार की महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आज आपका मन तनावपूर्ण रहेगा। सुख-सुविधा के कार्यों में धन खर्च होगा। किसी बात को लेकर बड़े भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। चिंता के कारण मन में उत्साह की कमी एवं थकान महसूस होगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। किसी प्रकार का विवाद न करें। विवाद होने की आशंका है। कानून संबंधी कार्यों के लिए दिन शुभ नहीं है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज आपको सम्मान प्राप्त होगा। रुका हुआ धन पुन: मिलने के योग हैं। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। संतान से प्रेम एवं सम्मान प्राप्त होगा। ससुराल से भी लाभ प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। आय के नए-नए साधन बनेंगे। समाज एवं परिवार में सम्मान प्राप्त होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में असंतोष बना रहेगा। व्यर्थ के चिंताजनक विचार मन में आते रहेंगे। सिर से संबंधित रोग हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान और आपके विचार किसी विषय पर अलग होने से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की बातों का सम्मान करें एवं उनकी सलाह मानें, आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष की व्यर्थ निंदा न करें। इससे जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। धन आगमन में रुकावट आने के योग हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन बहुत शुभ है। आज माता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। माता के भाग्य से आपको सुख-संपत्ति एवं धन का लाभ प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। संतान के कहीं बाहर जाने के योग हैं। पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का आप पर प्रभाव रहेगा अत: व्यर्थ का विवाद न करें। जीवनसाथी के भाग्य से धन का लाभ प्राप्त होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम: '
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। आज मन में व्यर्थ की चिंता रहेगी। मन में अस्थिरता रहेगी तथा निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। संतान का समय बहुत प्रभावशाली है अत: संतान की सलाह मानें एवं विवाद न करें। गुप्त शत्रुओं का प्रभाव रहेगा तथा स्वास्थ्य में भी परेशानी रहेगी। जीवनसाथी एवं संतान की सलाह मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। तनाव के कारण ससुराल में भी व्यर्थ विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं संयम से काम लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए कार्य बनते जाएंगे। पहले दिया हुआ धन पुन: मिलने के योग हैं। संतान का शुभ समय है। माता के भाग्य से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी एवं संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनते हैं। धर्म-कर्म व भगवान के चिंतन में समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थायित्व प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें
क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए