आपकी परेशानियों को दूर करेंगे देवगुरु बृहस्पति के उपाय
गुरुवार के दिन अवश्य करें यह खास उपाय
गुरुवार के दिन बृहस्पति देव का पूजन किया जाता है। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। वे धन समृद्धि, पुत्र प्राप्ति और शिक्षा के दाता है। उन्हें पीली वस्तुएं बेहद प्रिय है। देवगुरु शील और धर्म के अवतार हैं। गुरुवार का व्रत करने वाले व्रतधारियों को केले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए तथा पूजा के बाद बृहस्पति की कथा सुननी एवं आरती करनी चाहिए। उनकी नियमित पूजा-अर्चना से भक्त के अंदर आध्यात्मिक शक्ति का उदय होता है। इसीलिए गुरु की कृपा प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन अवश्य करें निम्न उपाय :-
* अगर किसी जातक का विवाह न हो रहा हो तो गुरुवार का व्रत करने से विवाह शीघ्र ही निश्चित होता है। इस विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए देवगुरु बृहस्पति के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाना उचित रहता है।