...सूर्य सप्तम में हो अशुभ
तो पत्नी को दे कष्ट
|
मिथुन का सूर्य मित्र राशि का होने से उसका जीवन साथी बुद्धिमान होगा। कर्क का सूर्य समराशि का होने से मिले-जुले परिणाम देगा। सिंह का सूर्य स्वराशिस्थ होने से दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, लेकिन लग्न पर शत्रु दृष्टि पड़ने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालेगा। कन्या का सूर्य बुध की राशि में होकर षष्टेश होने से वैवाहिक जीनव में कुछ न कुछ गड़बड़ी का करण बनेगा। तुला का सूर्य सप्तम में नीच का होने से उस जातक के जीवन साथी के मामलों में ठीक नहीं रहता। संबंध विच्छेद जैसी नौबत आ सकती है या वो विवाह नहीं करता।
|
मकर का सूर्य हो तो दाम्पत्य जीवन में शत्रुता रहती है। कुंभ का सूर्य भी स्वयं के लिए ठीक रहता है जबकी वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं रहता। मीन का सूर्य उसके जीवन साथी के लिए उत्तम रहता है। स्वयं के लिए भी ठीक रहेगा।
सूर्य के अशुभ फल मिलते हों तो-
- एक ताँबे का चौकोर पतरा लेकर रविवार के दिन सुनसान जगह पर गाड़ दें।
- काली गाय को चारा डालें।
- पानी पीकर घर से निकलें।
- रात्रि के समय सब कार्य पूर्ण होने के बाद चूल्हे की आग को दूध के छींटे देकर बुझाएँ।
- अपने जीवन साथी से सद्व्यवहार करें।
इस प्रकार अशुभ सूर्य के प्रभाव से बचा जा सकता है।

