राहु-केतु और कालसर्प
ND
वेद के अध्ययन पर विचार करें तो राहु का अधिदेवता काल और प्रति अधिदेवता सर्प है जबकि केतु का अधिदेवता चित्रगुप्त एवं प्रति अधिदेवता ब्रह्माजी हैं। इस पर गौर से ध्यान दें या यह कहें कि राहु का दाहिना भाग काल एवं बायाँ भाग सर्प है। इसीलिए राहु-केतु की ओर कालसर्प योग बनाता है, केतु से राहु की ओर से नहीं। राहु और केतु की गति वाम मार्गी होने से यह स्पष्ट होता है कि जैसे सर्प अपने बाईं ओर ही मुड़ता है। वह दाईं ओर कभी नहीं मुड़ता। राहु एवं केतु सर्प ही हैं और सर्प के मुँह में जहर होता है जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प होता है, उनके जीवन में असहनीय पीड़ा आती है।
कई कालसर्प योग वाले जातक असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं। और कुछ जातक समृद्धि प्राप्त कर आनंद की जिंदगी जी रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि राहु केतु (सर्प) जिस पर प्रसन्न हैं, उसको संसार के सारे सुख सहज ही दिला देते हैं एवं इसी के विपरीत राहु, केतु क्रोधित हो जाए तो मृत्यु या मृत्यु के समान कष्ट देते हैं।
ND
इसको दूसरी दृष्टि से देखें तो व्यक्ति अपनी प्रतिष्ठा, आर्थिक संपन्नता के मद में चूर हो जाता है जिसके कारण वह माता-पिता, अपने आश्रित भाई-बहन का सम्मान करके नहीं अपनी सेवा करवाकर खुश रहना चाहता है एवं उन्हें मानसिक रूप से दुखी करता है। उसी के प्रभाव के कारण उसे अगले जन्म में कालसर्प आता है।
शास्त्रानुसार जो जातक अपने माता-पिता एवं पितरों की सच्चे मन से सेवा करते हैं, उन्हें कालसर्प योग अनुकूल प्रभाव देकर, सुखी बनाता है। एवं जो कष्ट देते हैं उन्हें कालसर्प प्रतिकूल फल देकर दुखी एवं कष्टमय जीवन को जीने को बाध्य कर देता है। अत: कालसर्प की शांति अवश्य कराना चाहिए अथवा शिव आराधना करना चाहिए।

