1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. transit of 6 planets will happen in May 2025

May grah gochar 2025: मई 2025 में होगा 6 ग्रहों का गोचर, 3 ग्रहों से होगा बड़ा बदलाव

मई माह 2025 के ग्रह गोचर
may grah gochar 2025: मई माह 2025 में कुल 6 ग्रहों का गोचर होने वाला है। इसमें से 2 ग्रह बृहस्पति, राहु और केतु का गोचर बड़ा बदलाव लाएगा। इन ग्रह गोचर यानी राशि परिवर्तन के चलते जहां देश और दुनिया के मौसम, जलवायु और राजनीतिक स्थिति पर पड़ेगा वहीं राशियों पर भी इनका असर स्पष्‍ट देखा जा सकता है। आओ जानते हैं ग्रहों के राशि परिवर्तन के समय और प्रभाव को। 
 
1. बुध ग्रह: बुध 07 मई को सुबह 03 बजकर 53 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 मई, 2025 को रात 12 बजकर 13 मिनट पर इसी राशि में अस्‍त हो जाएंगे। इसके बाद बुध ग्रह 23 मई, 2025 को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा। 
 
2. सूर्य देव: 14 मई, 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे।
 
3. बृहस्‍पति: गुरु यानी बृहस्‍पति ग्रह 15 मई, 2025 को सुबह 02 बजकर 30 मिनट पर गुरु बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। बृहस्पति के गोचर से जलवायु पर नकारात्मक प्रभाव होगा। देश और दुनिया में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशि के लिए यह शुभ रहेगा।
 
4. राहु: 18 मई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह राहु शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे देश और दुनिया में रोग या महामारी का प्रकोप रहेगा। टैक्नोलॉजी बढ़ेगी और लोगों में असंदोष भी भावना भी बढ़ जाएगी। मेष, वृषभ, कन्या, तुला और धनु राशि के लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा।
 
5 केतु: 18 मई, 2025 को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर छाया ग्रह केतु सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा। मिथुन, तुला और धनु के लिए केतु का परिवर्तन लाभकारी रहेगा। 
 
6. शुक्र: 31 मई, 2025 को शुक्र 11 बजकर 17 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशि को इस गोचर से लाभ होगा।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें